लोकसभा प्रत्याशी सुरेश कश्यप के नामांकन से पहले BJP ने किया शक्ति प्रदर्शन, दिग्गज नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)-13 मई को भाजपा के शिमला से प्रत्याशी और मौजूदा सांसद सुरेश कश्यप अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इससे पहले भाजपा ने शिमला में शक्ति प्रदर्शन किया. इस दौरान शिमला में हुई जनसभा में भाजपा के कई बड़े प्रदेश और राष्ट्रीय नेता मौजूद रहे. इस जनसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट समेत कई बड़े भाजपा नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की.
जनता का मूड भाजपा के पक्ष में देखा है:सुरेश कश्यप 
शिमला से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने कहा कि देश भर से पीएम मोदी की प्रचंड जीत को समर्थन मिल रहा है. देश भर के माहौल ने साफ कर दिया है कि प्रधानमंत्री मोदी को दोबारा सत्ता मे आ रहे हैं. सुरेश कश्यप ने दावा करते हुए कहा कि भाजपा शिमला संसदीय क्षेत्र के साथ साथ सभी चारों लोकसभा क्षेत्रों में जीत हासिल करेगी. सुरेश कश्यप ने कहा कि उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में काम करवाए हैं और उनके संसदीय क्षेत्र की जनता यह जानती है. इस दौरान सुरेश कश्यप ने रेणुका पॉवर प्रोजेक्ट सुन्नी पावर प्रोजेक्ट जैसे विभिन्न कामों का जिक्र भी किया. इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा की सुरेश कश्यप शिमला संसदीय क्षेत्र से कल अपना नामांकन भरेंगे. आज शिमला संसदीय क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से लोगों ने शिमला आकर सुरेश कश्यप को अपना आशीर्वाद दिया. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार सत्ता में लाना तय कर दिया है. उन्होंने कहा कि चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी. उन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया है और जनता का मूड भाजपा के पक्ष में देखा है.
राजीव बिंदल ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
इस  अवसर पर  डॉक्टर राजीव बिंदल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा. डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता के साथ धोखा और बेईमानी की है. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के पास CPS नियुक्त करने, एडवाइजर लगाने, कैबिनेट रैंक देने और पायलट लगाने के लिए बजट है लेकिन जनता के लिए खजाना खाली है. प्रदेश सरकार ने 900 संस्थान बंद कर दिए और प्रदेश की जनता से किए वायदे पूरे नहीं किए.
हिमाचल की सभी सीटों पर भाजपा की जीत का दावा 
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज के कार्यक्रम में गर्मजोशी के साथ बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और सुरेश कश्यप को आशीर्वाद दिया. जयराम ठाकुर ने कहा कि निश्चित तौर पर भाजपा एक बार फिर बड़े बहुमत के साथ शिमला लोकसभा सीट जीतने वाली है. जयराम ठाकुर ने इस दौरान हिमाचल की सभी सीटों पर भाजपा की जीत का दावा  किया.इस मौके पर जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर सुखविंदर सिंह पर निशाना साधा. जयराम ठाकुर की मुख्यमंत्री बौखलाहट में है धीरे-धीरे चीजें उनके हाथ से निकलती जा रही है. सीएम सुक्खू को निशाने पर लेते हुए जयराम ठाकुर ने कहा की कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव तक मुख्यमंत्री न बदलने का तय किया है. जयराम ठाकुर ने कहा कि सभी 6 विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी. CPS का जाना तय है मामला उस ओर जाता नज़र आ रहा है. लिहाज़ा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बचेगी.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

राहुल चावला,धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से सूर्यास्त तक निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी बुधवार को धर्मशाला में...

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है।उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा।हालांकि,अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन को करीब 25 हजार...

IMC Foundation ने लुधियाना में छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स उपलब्ध करवाए

लुधियाना-:स्कूली छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IMC Foundation ने लुधियाना जिला प्रशासन के माध्यम से छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स का योगदान किया। Foundation की ओर से कुल 8,000 पैक्स IMC सैनिटरी नैपकिन, जिनमें 64,000 सैनिटरी पैड्स शामिल हैं,लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन के कार्यालय को...

राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी गलती को...

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.