बिके हुए विधायको ने सिर्फ खनन माफिया को दिया बढ़ावा…सिरमौर में किसने चुपके से लगाया क्रशर- CM

हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)-शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे । इस दौरान उन्होंने हमीरपुर जिला से संबंध रखने वाले बागी विधायकों पर जमकर निशाना साधा और सुजानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रंजीत राणा और लोकसभा प्रत्याशी सतपाल रायजादा के लिए वोट मांगे । सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के पलाही खैरी सहित अन्य जगह पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का लोगों के द्वारा स्वागत किया गया ।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र कैप्टन रंजीत राणा विधायक व प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी चंद्रशेखर विधायक सुरेश कुमार जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती कंक्रीट केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया सहित कांग्रेस के अन्य नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे ।
किसी ने पार्टनरशिप में लगा रखा है क्रेशर :
अपने सम्बोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि हमीरपुर के कुछ विधायकों ने सिर्फ खनन माफिया को ही बढ़ावा दिया । उन्होंने कहा कि बागी विधायक की कुछ जगहों पर तो पार्टनरशिप में क्रेशर चल रहे हैं तो वही उन्होंने चुपके से सिरमौर में अपना क्रेशर लगा लिया यह सब लोग पैसा कमाने का लक्ष्य लेकर राजनीति में लगे हुए थे। उन्होंने कहा कि खनन माफिया पूरी तरह से यहां हावी रहा 14 माह में सिर्फ क्रेशर की NOC दिलाने को लेकर पीछे लग रहे साथ ही अपना नया होटल शुरू करने की परमिशन भी मांगी थी। इन लोगों को जनता ने अपनी समस्या हल करने के लिए चुनकर विधानसभा भेजा था लेकिन यह लोग अपनी कमाई के लिए लगे हुए थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कई बार इन विधायकों से कहा कि वह लोगों की समस्याएं लेकर उनके पास आया करें तो यह लोग बोलते थे कि चुनाव को जब 1 साल रह जाएगा तब लोगों की समस्याएं लेकर आएंगे। ऐसे लोग सिर्फ अपने धन को बढ़ाने के लिए लगे हुए थे मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कभी भी ऐसी कल्पना नहीं की थी कि पैसों के लिए यह लोग अपना ईमान और नियत दोनों बेच देंगे । उन्होंने कहा कि राणा केवल धन कमाने के लिए राजनीति में आए हैं और लोगों को धोखा दिया है ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पंचकूला नगर निगम के कुल 20 वार्डों में से 10 वार्डों का परिणाम घोषित..सभी 10 वार्ड पर भाजपा का कब्जा

पंचकूला ,मोनिका रावत-:नगर निगम पंचकूला के 10 वार्ड के परिणाम दोपहर 1 बजे तक घोषित किए गए। इन सभी वार्ड में भाजपा ने कब्जा जमाया है। वार्ड नंबर 1 से भाजपा की परमजीत कौर 2358 मतों से विजयी वार्ड नंबर 2 से भाजपा की परमजीत कौर 1979 मतों से विजयी वार्ड नंबर 3 से भाजपा...

असम पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

हरियाणा -:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी   दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने असम की नव-निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सैनी ने असम सरकार को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा...

पीएम की ‘सोना न खरीदने’ की अपील से हिमाचल के ज्वेलर्स चिंतित, कारोबार पर संकट गहराने की आशंका

शिमला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद हिमाचल प्रदेश के सराफा कारोबारियों में चिंता बढ़ गई है। प्रधानमंत्री ने इस अपील को देश के राजकोषीय घाटे को कम करने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक कदम बताया है, लेकिन ज्वेलर्स...

चंडीगढ़ निकाय चुनाव पर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा का बड़ा बयान

चंडीगढ़ -:चंडीगढ़ में निकाय चुनावों के नतीजों को लेकर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा ने भरोसा जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शानदार जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और पार्टी विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। मंत्री रणवीर गंगवा ने देश के मौजूदा हालात...

पीएम के बयान पर कांग्रेस का हमला, आर्थिक हालात पर सरकार से जवाब मांगने लगी विपक्षी पार्टियां

शिमला-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में देशवासियों से सोने की खरीदारी सीमित करने, विदेश यात्राओं में कटौती करने और ईंधन की बचत करने की अपील के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस ने इस बयान को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए देश की आर्थिक स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी देने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.