/ Jul 04, 2026

मोदी मैजिक के चलते लगातार दो बार प्रदेश की सभी चारों लोकसभा सीटें भाजपा की झोली में गई

शिमला ( चन्द्रिका )-पिछले लगातार दो चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मैजिक’ के बीच भाजपा ने हिमाचल में जीत के तमाम रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में मोदी मैजिक इस कद्र हावी रहा कि हिमाचल के वोटर्स ने हाथ का साथ नहीं दिया। हिमाचल की जनता ने छप्पर फाड़ समर्थन देते हुए लगातार दो बार प्रदेश की सभी चारों लोकसभा सीटें पीएम मोदी की झोली में डाल दी थी। रिकॉर्ड जीत के साथ 2019 के चुनाव में भाजपा ने लगातार दूसरी बार क्लीन स्वीप किया।
पिछले चुनावों में प्रदेश की लोकसभा सीट पर इन्होने की जीत हासिल 
 पिछली बार के चुनाव पर गौर करें तो कांगड़ा संसदीय सीट से भाजपा के किशन कपूर, शिमला से सुरेश कश्यप, मंडी से फिर रामस्वरूप शर्मा और हमीरपुर से लगातार चौथी बार अनुराग ठाकुर ने जीत दर्ज की थी। आम चुनाव में मोदी मैजिक का आलम यह रहा कि करीब 4 लाख 77 हजार 623 मतों के अंतर से कांगड़ा से भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर ने अब तक की सबसे बड़ी रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी। किशन कपूर को 7 लाख 25 हजार 218 जबकि कांग्रेस प्रत्याशी रहे पवन काजल को 2 लाख 47 हजार 595 वोट मिले। मंडी से रामस्वरूप शर्मा को 6 लाख 47 हजार 189 मत और उनके प्रतिद्वंद्वी आश्रय शर्मा को 2 लाख 41 हजार 730 मत मिले थे। इसी तरह से हमीरपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर 6 लाख 82 हजार 692 और उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के रामलाल ठाकुर को 2 लाख 83 हजार 120 वोट ही पड़े।शिमला संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप को 6 लाख 06 हजार 183 मत मिले, जबकि कांग्रेस के धनीराम शांडिल को 2 लाख 78 हजार 668 मत मिले थे।  हिमाचल के इतिहास में अब तक की चारों संसदीय सीटों पर सबसे बड़ी जीत थी। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों में भी मोदी लहर में भाजपा ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर चारों सीटें जीती थीं। उस वक्त कांगड़ा से भाजपा प्रत्याशी शांता कुमार की 1 लाख 70 हजार 072 की सर्वाधिक लीड थी। उस लोकसभा चुनाव में प्रदेश में 45 प्रत्याशी मैदान में थे। भाजपा प्रत्याशियों से बुरी तरह हारे कांग्रेस उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी अन्य दलों के प्रत्याशी और निर्दलीय अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए।लोकसभा चुनाव में पहली बार सूबे के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने बढ़त हासिल की। मोदी मैजिक के आगे कांग्रेस के दिग्गज नेता भी अपने गढ़ नहीं बचा पाए.
1984 में बना था एक लाख से ज्यादा जीत का अंतर
1967 में चौथी लोकसभा से लेकर 2019 के चुनाव में सिर्फ एक बार पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की ह*त्या के बाद हुए 1984 के आम चुनाव में कांग्रेस के चारों लोकसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों ने एक लाख से ज्यादा का मार्जिन हासिल किया था। हालांकि उस चुनाव में भी कोई प्रत्याशी दो लाख का आंकड़ा नहीं छू सका था। वर्ष 1984 के लोकसभा चुनाव में सबसे भारी अंतर से जीत हासिल करने वाले शिमला से कांग्रेस प्रत्याशी केडी सुल्तानपुरी का मार्जिन 1 लाख 96 हजार 291 था। मंडी से सुखराम का मार्जिन 1 लाख 31 हजार 651, कांगड़ा से चंद्रेश कुमारी का 1 लाख 17 हजार 433 और हमीरपुर से प्रत्याशी नारायण चंद 1 लाख 24 हजार 933 के मार्जिन से जीते थे।
2004 में 3-1 से जीत थी कांग्रेस
वर्ष 2004 के लोकसभा चुनावों में प्रदेश की चार सीटों में से तीन पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस के धनीराम शांडिल, मंडी सीट से प्रतिभा सिंह और कांगड़ा संसदीय सीट से चंद्र कुमार को जीत मिली थी। जबकि हमीरपुर सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भाजपा की लाज बचाई थी। इसी तरह से 2009 के चुनाव में भाजपा 3-1 से जीती थी। कांगड़ा से राजन सुशांत, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर और शिमला संसदीय सीट पर वीरेंद्र कश्यप ने कांग्रेस को पराजित किया था। जबकि मंडी संसदीय सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जीत हासिल की थी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.