Gandhi Jayanti Special: राष्ट्रपिता की यादों को आज भी संजोए हुए हैं हरियाणा का ये ऐतिहासिक जिला, जानें क्या है खास

पलवल (एकता): मोहनदास करमचंद गांधी को ‘महात्मा’ कहा जाता है, वो एक होशियार राजनेता थे, जिन्होंने अंग्रेज़ों की हुकूमत से भारत को आज़ाद कराने की लड़ाई लड़ी। इसके साथ ही देश को स्वतंत्रता दिलाने में अहम योगदान दिया। इसलिए 2 अक्तूबर गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। खास बात यह है कि महात्मा गांधी को “राष्ट्रपिता” कहने का स्रोत पहली बार सुभाष चंद्र बोस ने दिया था। सुभाष चंद्र बोस ने गांधी जी को “राष्ट्रपिता” कहकर सम्मानित किया था। भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्तूबर 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था। भारत में प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद वह इंग्लैंड चले गए लेकिन बाद में वह वापस लौट आए। लेकिन आज भी उन्हें याद किया जाता है।


154वीं जयंती धूमधाम से मनाई 

पूरे देश में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। पलवल, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आज गांधी सेवा आश्रम में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया गया। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की यादों को हरियाणा का ऐतिहासिक पलवल जिला आज भी संजोए हुए हैं। यहां की कई खास चीज़ें आपको उनकी याद दिलाएगी। दरअसल गांधी जी की पहली राजनीतिक गिरफ्तारी पलवल रेलवे स्टेशन से हुई थी। आइए जानिए उनके ऐतिहासिक पलों को…


पलवल रेलवे स्टेशन से जुड़ा है खास इतिहास 

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का इतिहास पलवल रेलवे स्टेशन से जुड़ा हुआ है। दरअसल एक्ट के विरोध में होने वाले सम्मेलन में जलियांवाला बाग़ अमृतसर जाते समय गांधी जी ट्रेन के जरिए पलवल से होते हुए पंजाब जा रहे थे। अचानक 10 अप्रैल 1919 को अंग्रेजों ने पहली बार दिल्ली में एंट्री न करने के आदेश के चलते उन्हें पलवल रेलवे स्टेशन से ही हिरासत में ले लिया गया था। ब्रिटिश सरकार ने स्वाधीनता आंदोलन को कुचलने के लिए रॉलेट एक्ट बनाया था। उस समय काफी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

गांधी आश्रम को देखने के लिए आते हैं सैलानी

बता दें कि आज भी कई पर्यटक कुछ जानकारी लेने और इन ऐतिहासिक चीज़ों को देखने के लिए गांधी आश्रम आते हैं। गांधी जयंती के अवसर पर गांधी सेवा आश्रम में हवन यज्ञ व सर्व धर्म सभा का आयोजन भी किया जाता है।

महात्मा गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर श्रद्धा सुमन किए अर्पित

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के पूर्व सदस्य एवं भाजपा नेता डॉ. हरेंद्र पाल राणा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए है। 6 अप्रैल, 1919 को इस एक्ट के विरोध में देशव्यापी हड़ताल हुई थी। गिरफ्तारी की याद में पलवल रेलवे स्टेशन पर गांधी स्मारक का निर्माण किया गया। गांधी जी की यादों को संजोए रखने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस 2 अक्टूबर 1938 को पलवल आए थे। पलवल में आकर गांधी सेवा आश्रम की नींव रखी। गांधी सेवा आश्रम के प्रधान देवी चरण मंगला ने बताया कि यहां एक पार्क और भव्य स्मारक बना गया है। यहां एक भव्य मूर्ति की स्थापना की गई है। लोग दूर-दराज के क्षेत्र से इसे देखने के लिए आते हैं।

गांधी जी की गिरफ्तारी पर पंजाब में शुरू हुए थे धरने, प्रदर्शन व रैलियां

जानकारी के मुताबिक गांधी जी की इस गिरफ्तारी के विरोध में पूरा पंजाब भड़क उठा था। जगह-जगह जुलूस, धरने, प्रदर्शन व रैलियां निकाली गई थी। महात्मा गांधी की गिरफ्तारी की याद को संजोए रखने के लिए तब स्वाधीनता सेनानियों ने पलवल में एक आश्रम बनवाने का फैसला लिया। इसे महात्मा गांधी सेवा आश्रम का नाम दिया गया। खास बात यह है कि इस आश्रम की नींव स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद बोस ने रखी थी।


आजादी के लिए गांधी के आंदोलन

स्वतंत्रता के लिए गांधी जी ने कई आंदोलन किए थे। इसमें सत्याग्रह और खिलाफत आंदोलन, नमक सत्याग्रह, डांडी यात्रा आदि शामिल है। गांधी जी ने देश की आजादी की लड़ाई में अहिंसा की सिद्धांत अपनाया।

जानिए किसने कहा था महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता 

महात्मा गांधी को “राष्ट्रपिता” पहली बार सुभाष चंद्र बोस ने कहा था। उन्होंने गांधी जी को “राष्ट्रपिता” कहकर सम्मानित किया था, क्योंकि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। उसके बाद से “राष्ट्रपिता” का उपयोग गांधी जी के सम्मान में आम तौर से किया जाने लगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ अभियान में भाजपा सुक्खू के साथ, लेकिन अपने ही फरमानों पर अडिग नहीं है सीएम – जयराम ठाकुर

मंडी, धर्मवीर- चिट्टे और नशा माफिया के खिलाफ छेड़े गए प्रदेश की सुक्खू सरकार के अभियान को भाजपा का भी सहयोग मिल गया है। मंडी में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चिट्टे जैसे नशे के खिलाफ सुक्खू सरकार का साथ की हामी भरी है। इस दौरान...

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: 1 जून से शुरू होगा ‘चिट्टा मुक्त अभियान फेज-2’

शिमला-:हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान घोषणा की कि प्रदेश में 1 जून से 20 अगस्त तक “चिट्टा मुक्त अभियान फेज-2” चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य...

प्रधानमंत्री मोदी लाइव जुड़े, “जय सोमनाथ” के जयघोषों से शिवमय हुआ वातावरण

करनाल : आस्था, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला जब करनाल में पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” भव्य रूप से मनाया गया।श्री सनातन धर्म मंदिर परिसर में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण मुख्य...

अक्षय शर्मा ने जागरूक मतदान, शिक्षा और रोजगार पर दिया संदेश,

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के हलका उत्तरी से नेता अक्षय शर्मा द्वारा “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत गांडा सिंह वाला और आसपास के इलाकों में एक प्रभावशाली बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी, युवा और बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अक्षय शर्मा ने अपने संबोधन में...

बंगाल में जल्द लागू हो सकती है आयुष्मान योजना.. केंद्रीय योजना से बनाई थी दूरी, ममता चला रही थीं ‘स्वास्थ्य साथी’ योजना

दिल्ली -:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अब पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने की तैयारी में जुट गया है।सूत्रों के मुताबिक, राज्य में नई सरकार के गठन के बाद यह...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.