जसप्रीत ने 1250 किमी सफर साइकिल पर तय करके लोगों को मतदान के लिए किया प्रेरित

मंडी  : धर्मवीर ( TSN)-आम तौर पर आपने देखा होगा कि किसी विशेष मुहीम के लिए किसी चर्चित चेहरे को आइकन बना दिया जाता है। उसके बाद यह कभी नहीं देखा जाता कि उस चर्चित चेहरे ने बतौर आइकन क्या किया। लेकिन मंडी के जाने-माने साइक्लिस्ट जसप्रीत पॉल ने यह साबित करके दिखा दिया कि आइकन का असली मतलब क्या होता है। जसप्रीत पॉल को राज्य चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावों के दौरान अपना स्टेट आइकन बनाया था।
विश्व के सबसे उंचे मतदान केंद्र पर पहुंचे साइकिल पर सफर करके
 जसप्रीत ने चुनाव आयोग के सहयोग से प्रदेश भर में 1250 किमी का सफर साइकिल पर तय करके और साढ़े 22 हजार मीटर का एलिवेशन गेन करके न सिर्फ लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया बल्कि उन्हें पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। जसप्रीत ने अपनी पहली राइड शिमला से लाहुल स्पिति जिला के टशीगंग तक की। टशीगंग विश्व का सर्वाधिक उंचाई पर स्थित मतदान केंद्र है। शिमला, किन्नौर और लाहुल स्पिति जिलों के मतदाताओं के साथ मुलाकात की और उन तक चुनाव आयोग के संदेश को पहुंचाया और अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया। इसके बाद दूसरी राइड मंडी से चंबा जिला के भरमौर तक की। इसमें मंडी, कांगड़ा और चंबा जिलों के मतदाताओं के साथ मुलाकात करके अधिक से अधिक मतदान का आहवान किया।
माइनस 2 डिग्री में भी चलाई साइकिल तो 45 डिग्री में भी बहाया पसीना
जसप्रीत ने बताया कि अपनी इस यात्रा के दौरान जहां उन्होंने माइनस जनजातिय क्षेत्र में 2 डिग्री तापमान में साइकिल चलाई वहीं कांगड़ा जिला में 45 डिग्री तापमान में भी खूब पसीना बहाया। शिमला से टशीगंग वाली राइड में जसप्रीत के साथ क्षितिज ठाकुर और भरमौर वाली राइड में सायरस मोहन ने अपनी अहम योगदान दिया। यह दोनों शिमला के रहने वाले हैं। जसप्रीत ने रात-दिन साइकिल पर राइड की और बताया कि यह कार्य जहां चुनौतीपूर्ण था वहीं इसमें एक नयापन भी था और इसे करके उन्हें एक आत्मिक संतुष्टी की प्राप्ति हुई है।
मतदान के साथ-साथ लोगों को खेलों और पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश
जसप्रीत ने इस पूरी मुहीम के लिए राज्य चुनाव आयोग का विशेष रूप् से आभार जताया है जिनके माध्यम से आज उन्हें यह मौका मिला और वह यह सब करने में कामयाब हो पाए। जसप्रीत ने बताया कि पूरी राइड के दौरान लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित तो किया ही लेकिन युवाओं को विशेष रूप से खेलों के प्रति प्रेरित किया। क्योंकि आजकल की युवा पीढ़ी मैदान से दूर होती जा रही है। उन्होंने युवाओं से आहवान किया कि वे किसी न किसी खेल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए यहां की आवो हवा को साफ और स्वच्छ बनाए रखने की अपील भी की।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

असम पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

हरियाणा -:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी   दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने असम की नव-निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सैनी ने असम सरकार को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा...

पीएम की ‘सोना न खरीदने’ की अपील से हिमाचल के ज्वेलर्स चिंतित, कारोबार पर संकट गहराने की आशंका

शिमला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद हिमाचल प्रदेश के सराफा कारोबारियों में चिंता बढ़ गई है। प्रधानमंत्री ने इस अपील को देश के राजकोषीय घाटे को कम करने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक कदम बताया है, लेकिन ज्वेलर्स...

चंडीगढ़ निकाय चुनाव पर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा का बड़ा बयान

चंडीगढ़ -:चंडीगढ़ में निकाय चुनावों के नतीजों को लेकर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा ने भरोसा जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शानदार जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और पार्टी विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। मंत्री रणवीर गंगवा ने देश के मौजूदा हालात...

पीएम के बयान पर कांग्रेस का हमला, आर्थिक हालात पर सरकार से जवाब मांगने लगी विपक्षी पार्टियां

शिमला-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में देशवासियों से सोने की खरीदारी सीमित करने, विदेश यात्राओं में कटौती करने और ईंधन की बचत करने की अपील के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस ने इस बयान को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए देश की आर्थिक स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी देने...

हल्का उत्तरी में भाजपा नेता अक्षय शर्मा की बैठकों का दौर, श्री आरती देवा मंदिर में टेका माथा

कहा — सनातन धर्म हमें एक-दूसरे का साथ देना और समाज सेवा सिखाता है अमृतसर। अमृतसर हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आज हल्का उत्तरी के विभिन्न इलाकों में बैठकों का आयोजन कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने श्री आरती देवा मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद भी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.