/ Oct 22, 2026

कांग्रेस की जीत पर जनता का आभार व्यक्त करने चित्रा सरवारा पहुंची अम्बाला के विभिन्न वार्डो में

अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)-लोकसभा चुनाव में अंबाला से वरुण चौधरी की जीत होने पर  कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में काफी जोश दिखाई दे रहा है. कांग्रेस अभी से आने वाले विधानसभा की तैयारी में जुट गई है.कांग्रेसी नेता अंबाला में कांग्रेस के लोक सभा प्रत्यासी वरुण चौधरी की जीत को लेकर लोगों का धन्यवाद करने के लिए गांव गांव व शहर के हर वॉर्ड में जा रहे है. इसी कड़ी में आज कांग्रेस के नेत्री चित्रा सरवारा ने अंबाला कैंट के कईं वार्डों में जाकर लोगों का धन्यवाद किया और लोगों की समस्याओं को भी सुना.
इंडिया  गठबंधन के फेवर में आया बदलाव 
कांग्रेस के नेत्री चित्रा सरवारा ने कहा कि देश के लोग पीएम  मोदी  से और उनके जुमलो से दुखी थे और एक बदलाव के मूड  में थे.उन्होंने कहा कि ये बदलाव इंडिया  गठबंधन के फेवर में आया है. उन्होंने कहा कि हरियाणा में तो एक इतिहास रचा है,जहां इंडिया घटबंधन ने 50 % सीटें जीती है.उन्होंने कहा कि अंबाला की सीट पर किसी ने अंदाजा भी नहीं लगाया था लेकिन लोग बहुत आश्वास्त थे. उन्होंने कांग्रेस की गुटबाजी खत्म होने की बात कही.उन्होंने कहा कि सभी एकजुट होकर चले थे और आगे भी एकजुट होकर चलेंगे  वहीं उन्होंने बीजेपी की आपसी गुटबाजी का भी जिक्र किया.चित्रा सरवारा ने कहा कि पिछले साल आई बाढ़ के बाद बीजेपी सरकार ने टांगरी नदी के साथ पक्का बांध बनाने की बात कही थी, लेकिन अभी तक इसपर कोई काम शुरू नहीं हुआ,जिसपर चित्रा सरवारा ने कटाक्ष करते हुए बीजेपी पर वादे भूलने का आरोप भी लगाया.उन्होंने कहा कि कोई सफाई नहीं हो रही और न ही नदी में खुदाई हो रही है और एक बार फिर अंबाला रेड जॉन में है और उन्होंने इस मुद्दे को उठाने की बात कही.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, बोले- कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर, वीरभद्र सिंह को भी भूली पार्टी

शिमला/संजू-:भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है।उन्होंने कांग्रेस में गुटबाजी, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की विरासत की अनदेखी,प्रदेश पर बढ़ते कर्ज और कर्मचारियों व पेंशनरों के लंबित भुगतान को लेकर सरकार को घेरा। अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद वीरभद्र...

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयोग के खिलाफ की नारेबाजी

अंबाला-:वोट बचाओ,देश बचाओ अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,अंबाला शहर की ओर से गुरुवार को सैनी भवन से पुरानी अनाज मंडी तक पदयात्रा निकाली गई।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद धीमान के नेतृत्व में निकाली गई इस पदयात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोपों को लेकर विरोध जताया। प्रदर्शन...

स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर FIR न करने का ऐलान

शिमला-:गुरुवार को स्वर्ण आयोग की मांग और UGC के विरोध को लेकर राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी और करणी सेना ने राज्य सचिवालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और लाठियां भी भांजीं। बावजूद इसके, प्रदर्शनकारी सचिवालय के द्वार नंबर एक के करीब पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय...

कुल्लू के सिंदूरी अनार दुबई निर्यात,किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में मिला नया अवसर

शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और बागवानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने तथा उनकी उपज को बेहतर बाजार उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। सरकार के इन प्रयासों से हिमाचल प्रदेश के कृषि एवं बागवानी उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने के नए अवसर मिल...

हल्दी की खेती से संवर सकती है किसानों की आर्थिकी, करोट के श्यामलाल ने लगाया 6 क्विंटल बीज

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश में किसानों का रुझान अब पारंपरिक फसलों के साथ-साथ नकदी फसलों की ओर भी बढ़ रहा है।इसी कड़ी में हल्दी की खेती किसानों के लिए अतिरिक्त आमदनी का अच्छा जरिया बन सकती है।बिलासपुर जिले के करोट गांव के प्रगतिशील किसान श्यामलाल ठाकुर भी हल्दी की खेती से बेहतर कमाई की उम्मीद लगाए हुए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.