शिमला : संजु चौधरी ( TSN)-कांग्रेस विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर मे सत्ता पक्ष लॉज मे हुई. इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी कांग्रेस विधायक दल की बैठक मे मौजूद रही। कांग्रेस विधायक दल ने बैठक मे मुख्यत तीन प्रस्ताव पारित किए.
इन प्रस्तावो के तहत सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचने वाले लोगो के खिलाफ जाँच मे तेजी लाने और प्रदेश विधानसभा उपचुनाव मे कांग्रेस कों 4 सीटे जिताने व लोकसभा मे कांग्रेस की मत प्रतिशतता मे 14 % की शानदार वृद्धि पर कांग्रेस विधायक दल ने बैठक मे प्रस्ताव पास कर प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया है. इसके अलावा बैठक मे पारित तीसरे प्रस्ताव मे कांग्रेस विधायक दल ने सीएम सुक्खू के नेतृत्व मे विश्वास व्यक्त कर प्रस्ताव पारित किया है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व मे कांग्रेस का हिमाचल प्रदेश मे शानदार प्रदर्शन रहा है.
तीन सीटों के टिकट आवंटन कों लेकर जल्द करेंगे फैसला
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बैठक के बाद कहा कि कांग्रेस विधायक दल ने बैठक मे प्रस्ताव पास किया है कि जिन लोगो ने प्रदेश सरकार को गिराने के लिए षड्यंत्र रचा है उनके खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाइ जाए .सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश मे विधानसभा उपचुनाव मे कांग्रेस ने 4 सीटे जीती है और लोकसभा मे भी कांग्रेस के मत प्रतिशत मे 14 फीसदी कि वृद्धि हुई और कांग्रेस का प्रदर्शन शानदार रहा है. जिसके लिए कांग्रेस विधायक दल ने सभी प्रदेश वासियों का धन्यवाद किया है. वही CM सुक्खू ने विधानसभा मे खाली हुई तीन सीटों के टिकट आवंटन कों लेकर कहा कि वह और कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह बैठक इस विषय मे जल्द फैसला करेंगे .
विधायकों ने CM सुक्खू के नेतृत्व मे जताया अपना विश्वास
संसदीय कार्य मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने विधायक दल कि बैठक के बाद कहा कि कांग्रेस विधायक दल के सभी 38 विधायकों ने बैठक मे प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व मे अपना विश्वास जताया है . उन्होंने कहा कि CM सुक्खू के नेतृत्व मे हिमाचल प्रदेश मे कांग्रेस का प्रदर्शन शानदार रहा है. समूचे विधायक दल ने निर्णय लिया है कि वह मुख्यमंत्री के साथ आगामी समय मे भी चट्ठान की तरह कंधे से कन्धा मिलाकर खड़ा है.
