/ Sep 17, 2026

भूपेंद्र हुड्डा ने अभय सिंह चौटाला पर साधा निशाना…कहा अपनी पार्टी का बचाए वजूद

रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अभय सिंह चौटाला पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि इनेलो पार्टी का बंटाधार करने वाले अभय सिंह चौटाला है। उन्होंने कहा कि अपनी पार्टी के एकमात्र विधायक है और दूसरी पार्टियों पर वह सवाल उठाते हैं। अभय सिंह चौटाला ने कल भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा था की भूपेंद्र सिंह हुड्डा बीजेपी के लिए काम करते हैं। वही किरण चौधरी के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने पर भी बयान देते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस बड़ी पार्टी है और आवागमन लगा रहता है। जिसका जहां मन करे जा सकता है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज डिपार्क  स्थित अपनी आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा ने कहा  कि कांग्रेस पार्टी बड़ी पार्टी है इसलिए इस पार्टी में आवागमन लगा रहता है जिस भी नेता का जहां मन करे वह जा सकता है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यह बयान किरण चौधरी के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के सवाल पर दिया है। उन्होंने कहा कि देश में प्रजातंत्र है जिसका जहाँ मन करें वह जा सकता है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला पर भी कटाक्ष करते हुए कहा की पार्टी का बंटाधार करने वाले अभय सिंह चौटाला है और वह दूसरी पार्टियों की चिंता करते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लिए काम अभय सिंह चौटाला  कर रहे हैं चाहे राज्यसभा के चुनाव हो या फिर राष्ट्रपति के चुनाव हो बीजेपी को वोट देने वाले अभय सिंह चौटाला है।
धन्यवादी दौरे के बाद विधानसभा की तैयारी होगी शुरू
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा फिलहाल वह धन्यवाद दौरा कर रहे हैं। जब दौर पूरे हो जाएंगे तो वह विधानसभा की तैयारी में जुट जाएंगे. उन्होंने कहा किया प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि वह प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाना चाहते हैं। यही कारण है कि लोकसभा चुनाव में भी आधी सीट कांग्रेस के पाले में आई है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा मौजूदा भाजपा सरकार लोगों को लुभाने के लिए अनेक घोषणाएं कर रही है। यह सभी घोषणाएं मेरे द्वारा की गई है जो भाजपा अपना रहे हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं क्योंकि प्रदेश में आने वाला वक्त कांग्रेस का है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जनसुनवाई में विज का सख्त रुख: एफआईआर में देरी पर दो चौकी प्रभारी सस्पेंड, बिजली-पेंशन मामलों में भी कार्रवाई के निर्देश

अम्बाला-:हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को लापरवाही के मामलों में कड़े निर्देश दिए। चोरी के मामलों में एफआईआर दर्ज नहीं करने और कार्रवाई में देरी की शिकायतों पर उन्होंने हाउसिंग बोर्ड और तोपखाना पुलिस चौकी के प्रभारियों को...

विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से पूछे बेबाक सवाल, पेपर लीक से स्वच्छता तक हुई खुली चर्चा

हमीरपुर,अरविंद-:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को हमीरपुर जिले के नादौन क्षेत्र स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैल के विद्यार्थियों से संवाद किया।इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा,करियर,स्वच्छता,पेपर लीक और स्कूल से जुड़ी सुविधाओं सहित विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री से बेबाकी से सवाल पूछे। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देते हुए शिक्षा व्यवस्था में...

भरमौर-साच पास में मौसम का बदला मिजाज, बर्फ की चादर से ढके पहाड़

चंबा,मंजूर पठान -:जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर और प्रसिद्ध साच पास में मौसम ने अचानक करवट ली है। ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ठंड का असर बढ़ गया है।बर्फबारी के बाद पर्वतीय क्षेत्रों की चोटियां और आसपास के इलाके सफेद चादर से ढक...

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, शिमला समेत कई इलाकों में बारिश

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है।पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। शिमला सहित मैदानी और मध्य-पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह से रुक-रुककर बारिश दर्ज की गई।वहीं,जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों और दर्रों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है।...

वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों संग अनुराग ठाकुर ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, UPI टैक्स को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

हमीरपुर,अरविंद–:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।इसी कड़ी में हमीरपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने वृद्ध आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया।इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों के साथ केक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.