/ Sep 17, 2026

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, शिमला समेत कई इलाकों में बारिश

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है।पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। शिमला सहित मैदानी और मध्य-पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह से रुक-रुककर बारिश दर्ज की गई।वहीं,जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों और दर्रों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। बारालाचा दर्रा सहित चंबा के ऊपरी क्षेत्रों में भी हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार,पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई है।बिलासपुर,मंडी और सिरमौर में मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि बिलासपुर में सबसे अधिक करीब 86 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के मैदानी और मध्य-पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।वहीं लाहुल-स्पीति और किन्नौर के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।18 सितंबर को कांगड़ा,सिरमौर,सोलन,शिमला और बिलासपुर में देर दोपहर या शाम के समय गरज और बिजली के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।19 सितंबर से प्रदेश में मौसम में सुधार आने की संभावना है।23 सितंबर तक अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने और धूप खिलने का अनुमान है। हालांकि कांगड़ा और सिरमौर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है।

बारिश के चलते प्रदेश के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों की तुलना में तापमान करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे आया है।शिमला में अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री,सोलन में 28 डिग्री,जबकि मैदानी इलाकों में तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम साफ होने के बाद 19 सितंबर से तापमान में फिर 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।वहीं,1 जून से 17 सितंबर तक प्रदेश में मानसून की कुल बारिश सामान्य से 10 प्रतिशत कम रही है।लाहुल-स्पीति में सामान्य से 64 प्रतिशत और हमीरपुर में 31 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है।जबकि शिमला में सामान्य से 15 प्रतिशत और कुल्लू में 7 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जनसुनवाई में विज का सख्त रुख: एफआईआर में देरी पर दो चौकी प्रभारी सस्पेंड, बिजली-पेंशन मामलों में भी कार्रवाई के निर्देश

अम्बाला-:हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को लापरवाही के मामलों में कड़े निर्देश दिए। चोरी के मामलों में एफआईआर दर्ज नहीं करने और कार्रवाई में देरी की शिकायतों पर उन्होंने हाउसिंग बोर्ड और तोपखाना पुलिस चौकी के प्रभारियों को...

विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से पूछे बेबाक सवाल, पेपर लीक से स्वच्छता तक हुई खुली चर्चा

हमीरपुर,अरविंद-:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को हमीरपुर जिले के नादौन क्षेत्र स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैल के विद्यार्थियों से संवाद किया।इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा,करियर,स्वच्छता,पेपर लीक और स्कूल से जुड़ी सुविधाओं सहित विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री से बेबाकी से सवाल पूछे। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देते हुए शिक्षा व्यवस्था में...

भरमौर-साच पास में मौसम का बदला मिजाज, बर्फ की चादर से ढके पहाड़

चंबा,मंजूर पठान -:जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर और प्रसिद्ध साच पास में मौसम ने अचानक करवट ली है। ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ठंड का असर बढ़ गया है।बर्फबारी के बाद पर्वतीय क्षेत्रों की चोटियां और आसपास के इलाके सफेद चादर से ढक...

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, शिमला समेत कई इलाकों में बारिश

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है।पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। शिमला सहित मैदानी और मध्य-पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह से रुक-रुककर बारिश दर्ज की गई।वहीं,जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों और दर्रों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है।...

वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों संग अनुराग ठाकुर ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, UPI टैक्स को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

हमीरपुर,अरविंद–:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।इसी कड़ी में हमीरपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने वृद्ध आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया।इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों के साथ केक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.