/ Sep 17, 2026

वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों संग अनुराग ठाकुर ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, UPI टैक्स को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

हमीरपुर,अरविंद–:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।इसी कड़ी में हमीरपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने वृद्ध आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया।इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों के साथ केक काटा और उनका आशीर्वाद लिया।कार्यक्रम में हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा,भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।सेवा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद बुजुर्गों को कंबल एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई।इसके अलावा दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर भी प्रदान की गई।

इस अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हमीरपुर में सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सप्ताह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से अलग-अलग सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना भी की।सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था और डिजिटल भुगतान व्यवस्था में हुए बदलाव का भी जिक्र किया।उन्होंने कहा कि यूपीआई और भीम ऐप के माध्यम से डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा मिला है और भारत डिजिटल ट्रांजैक्शन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

वहीं,यूपीआई पर टैक्स लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस की ओर से की जा रही बयानबाजी पर अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अच्छे कार्यों की भी आलोचना करती रही है।अनुराग ठाकुर ने कहा कि यूपीआई के जरिए आम लोगों को तेज और सुविधाजनक डिजिटल भुगतान की सुविधा मिली है।उन्होंने दावा किया कि प्रस्तावित टैक्स का सीधा बोझ आम जनता पर नहीं पड़ेगा और इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस लोगों को भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा कि यूपीआई को लेकर राजनीतिक बयानबाजी के बजाय इसके माध्यम से देश में बढ़े डिजिटल लेनदेन पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जनसुनवाई में विज का सख्त रुख: एफआईआर में देरी पर दो चौकी प्रभारी सस्पेंड, बिजली-पेंशन मामलों में भी कार्रवाई के निर्देश

अम्बाला-:हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को लापरवाही के मामलों में कड़े निर्देश दिए। चोरी के मामलों में एफआईआर दर्ज नहीं करने और कार्रवाई में देरी की शिकायतों पर उन्होंने हाउसिंग बोर्ड और तोपखाना पुलिस चौकी के प्रभारियों को...

विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से पूछे बेबाक सवाल, पेपर लीक से स्वच्छता तक हुई खुली चर्चा

हमीरपुर,अरविंद-:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को हमीरपुर जिले के नादौन क्षेत्र स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैल के विद्यार्थियों से संवाद किया।इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा,करियर,स्वच्छता,पेपर लीक और स्कूल से जुड़ी सुविधाओं सहित विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री से बेबाकी से सवाल पूछे। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देते हुए शिक्षा व्यवस्था में...

भरमौर-साच पास में मौसम का बदला मिजाज, बर्फ की चादर से ढके पहाड़

चंबा,मंजूर पठान -:जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर और प्रसिद्ध साच पास में मौसम ने अचानक करवट ली है। ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ठंड का असर बढ़ गया है।बर्फबारी के बाद पर्वतीय क्षेत्रों की चोटियां और आसपास के इलाके सफेद चादर से ढक...

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, शिमला समेत कई इलाकों में बारिश

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है।पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। शिमला सहित मैदानी और मध्य-पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह से रुक-रुककर बारिश दर्ज की गई।वहीं,जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों और दर्रों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है।...

वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों संग अनुराग ठाकुर ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, UPI टैक्स को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

हमीरपुर,अरविंद–:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।इसी कड़ी में हमीरपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने वृद्ध आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया।इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों के साथ केक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.