भाजपा प्रदेश सह प्रभारी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर लगाया दादागिरी कर चुनाव लड़ने का आरोप

सोलन : भूपेंद्र ठाकुर ( TSN)- भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने नालागढ़ में हर घर संपर्क अभियान में भाग लिया.  इसके बाद  प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा  कि कांग्रेस के प्रत्याशी दादागिरी कर चुनाव लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि राजनीति में दादागिरी और नेतागिरी साथ साथ नही चल सकती। टंडन ने कहा कि वोट प्यार, सम्मान के साथ मांगा जाता। मतदान मत का दान है, जो हाथ फैला कर मांगना चाहिए, पर काग्रेस प्रत्याशी और उनके परिवारजन की शैली दादागीरी वाली है। कांग्रेस के नेता ने अपनी बैठक में वह कहते है की, “जो व्यक्ती भाजपा के साथ काम कर रहा है वो हमारे रेडार पर है। हम उस व्यक्ती को चुनाव के बाद देख लेंगे।”
राजनीति में दादागिरी और नेतागिरी साथ साथ नही चल सकती
संजय टंडन ने  कहा कि नालागढ़ में भाजपा के कार्यकर्ताओं और जनता जो भाजपा के साथ चलने का प्रयास कर रही है, उनको सरेआम धमकियां मिल रही है। छोटे व्यपारियों, दुकानदारों के चलान काटे जा रहे है। तीन हफ्ते के छोटे से कार्यकाल में 3 उपचुनावों वाले विधानसभा क्षेत्रों में 1000 से ज्यादा चालान सरकार द्वारा कटना हिमाचल में तानाशाही सरकार के मज़बूत प्रमाण है। इंस्पेक्टर राज हावी है, चुनाव एजेंसी और अफरों आंखें मूंद कर बैठे हैं, एसा हमने कभी भी किसी भी चुनाव मे नहीं देखा। सरकारी कर्मचारियों को ट्रांसफर की धमकियां आ रही है।उन्होंने कहा कि  यह सरकार  मज़बूत नहीं बल्कि एक मजबूर सरकार है, जिसमें चुने हुए प्रतिनिधियों और जनता की कोई सुनवाई नहीं है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बेटे की जिंदगी बचाने के लिए पिता ने लिया 15 लाख का कर्ज, अब मदद की आस

मंडी,धर्मवीर-:कहते हैं कि एक पिता अपने बच्चों की खुशियों के लिए हर मुश्किल का सामना करने को तैयार रहता है,लेकिन जब बच्चे की जिंदगी बचाने की जंग में उसकी सारी जमा-पूंजी खत्म हो जाए और सिर पर लाखों रुपये का कर्ज चढ़ जाए,तो उसकी बेबसी का अंदाजा लगाना मुश्किल है।ऐसा ही दर्द सराज विधानसभा क्षेत्र...

पहाड़ी इलाकों में मटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिले, शुरुआत में 170-180 रुपये किलो तक मिला भाव

चंबा,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिलों में इन दिनों मटर की फसल किसानों के लिए खुशियों और बेहतर आमदनी का जरिया बनी हुई है।पहाड़ी क्षेत्रों में मटर की फसल का तुड़ान कार्य लगातार जारी है और खेतों से निकलने के बाद मटर की खेप बाहरी राज्यों के लिए भेजी जा रही है।फसल की अच्छी पैदावार...

हिमाचल में डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया होगी आसान, PGI और AIIMS के डॉक्टरों को मिलेगी प्राथमिकता

शिमला-:हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।सरकार ने’रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025’में संशोधन किया है।इस बदलाव से पोस्टग्रेजुएट (PG) की पढ़ाई पूरी कर चुके योग्य डॉक्टरों के लिए राज्य के मेडिकल कॉलेजों में नियुक्ति पाने का रास्ता आसान होगा।विशेष रूप से पीजीआई चंडीगढ़...

मौसम खुलते ही शिमला में उमड़े सैलानी, पहाड़ों की खूबसूरती ने जीता पर्यटकों का दिल

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ होने के बाद पर्यटन स्थलों पर रौनक बढ़ने लगी है।पहाड़ों की खूबसूरत वादियां,सुहावना मौसम और ठंडी हवाएं पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।राजधानी शिमला में भी सैलानियों की आवाजाही में इजाफा देखने को मिल रहा है।दिल्ली और एनसीआर समेत दूसरे इलाकों से यहां पहुंच रहे पर्यटक मौसम का...

हिमाचल की पहली पारी 140 रन पर ढेर, मुंबई ने तीन विकेट खोकर हासिल की 14 रन की बढ़त

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर के लुहणु क्रिकेट मैदान में हिमाचल प्रदेश और मुंबई के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले में दूसरे दिन मुंबई की टीम ने मजबूत शुरुआत करते हुए हिमाचल पर बढ़त बना ली है।हिमाचल प्रदेश की पहली पारी 140 रन पर समाप्त होने के बाद मुंबई ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.