Shimla,Sanju(TSN)—जिला प्रशासन ने आज शिमला में उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में एक अहम बैठक का आयोजन किया,जिसमें आपातकालीन परिस्थितियों में ईंधन और गैस की आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए तैयारियों की समीक्षा की गई।इस बैठक में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति करने वाली विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी कंपनियां अपने गोदामों में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल,डीजल और रसोई गैस का भंडारण सुनिश्चित करें ताकि संकट की घड़ी में आम जनता और आवश्यक सेवाओं को किसी तरह की कठिनाई न हो।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फील्ड स्टाफ को मॉक ड्रिल एवं प्रशासनिक दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी होनी चाहिए ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल और समन्वित कार्रवाई संभव हो सके।इसके अलावा,कंपनियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने मिशनरी वाहनों और चालकों की पूरी जानकारी जिला प्रशासन को तत्काल उपलब्ध कराएं।सभी उपस्थित ऑयल कंपनियों ने जिला प्रशासन को सहयोग देने का भरोसा दिलाया और आपदा के समय में अपनी ज़िम्मेदारी निभाने का आश्वासन दिया।
