Shimla,Sanju–हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एक अहम कदम उठाया है।अवकाश व प्रशिक्षण पर गए अधिकारियों के स्थान पर कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों को अस्थायी रूप से अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
सरकारी अधिसूचना के अनुसार,अभिषेक जैन को मुख्यमंत्री सचिवालय का सचिव नियुक्त किया गया है।एम.सुधा देवी को ऊर्जा और शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि सी.पालरासू को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का जिम्मा दिया गया है।रितेश चौहान को परिवहन एवं उद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है और राजेश शर्मा को संसदीय कार्य विभाग का सचिव बनाया गया है।इसके अतिरिक्त,रखिल कहलून को भाषा,संस्कृति तथा जनसंपर्क (IPR) विभाग का सचिव बनाया गया है।डॉ. ऋचा वर्मा को हिमाचल प्रदेश मार्केटिंग कॉरपोरेशन (HPMC) की प्रबंध निदेशक तथा राकेश कुमार प्रजापति को हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (HPSEB) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।यह सभी नियुक्तियाँ अस्थायी अतिरिक्त कार्यभार के रूप में की गई हैं और संबंधित अधिकारियों की अनुपस्थिति के दौरान प्रभावी रहेंगी।
