Shimla-हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है।बीते दिन हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है,जिससे प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिली है।मौसम विभाग के अनुसार,आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है और खास तौर पर 20 जून के बाद तापमान में और गिरावट का अनुमान है।
20 से 22 जून के बीच भारी बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक शोभित कटियार के अनुसार, वर्तमान में निचले क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 33 से 39 डिग्री सेल्सियस,मध्यवर्ती क्षेत्रों में 25 से 32 डिग्री और ऊपरी इलाकों में 21 से 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।आगामी दिनों में शिमला,सोलन,सिरमौर,कुल्लू,कांगड़ा और मंडी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
इस दौरान 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। बीते 24 घंटों में कांगड़ा में सबसे अधिक 34 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने 20 से 22 जून के बीच कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून इस बार सामान्य तिथि 25 जून से पहले ही हिमाचल में प्रवेश कर सकता है।
