/ Oct 30, 2026

हिमाचल में रोबोटिक सर्जरी का आगाज़: स्वास्थ्य सेवाओं में ऐतिहासिक कदम

Shimla,27June-हिमाचल प्रदेश में चिकित्सा क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत हो चुकी है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पहल पर प्रदेश में पहली बार रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू होने जा रही है। शिमला स्थित अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटीज़, चमियाणा को यह उपलब्धि हासिल हुई है,जहां अब अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक से सर्जरी की जाएगी।

इस उद्देश्य के लिए 28 करोड़ रुपये की लागत से दिल्ली स्थित एम्स की तर्ज पर पहला रोबोटिक सिस्टम खरीदा गया है, जो अब चमियाणा पहुंच चुका है।जुलाई माह में इसकी स्थापना प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और इसके बाद मरीजों की सर्जरी इस नई तकनीक से शुरू कर दी जाएगी।संस्थान के प्रिंसिपल डॉ. बृज लाल ने जानकारी दी कि रोबोटिक सर्जरी से मरीजों को छोटा चीरा लगाकर सर्जरी की जाती है, जिससे खून बहाव कम होता है,दर्द कम होता है और मरीज जल्दी स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी पा लेता है। डॉक्टरों के लिए भी यह तकनीक सुविधाजनक है, क्योंकि इससे उन्हें अधिक सटीकता,नियंत्रण और थकान रहित ऑपरेशन की सुविधा मिलती है।

इस तकनीक में थ्री-डी और उच्च गुणवत्ता वाली इमेज देखने की सुविधा होती है,जिससे शरीर के जटिल हिस्सों में भी आसानी से सर्जरी संभव हो पाती है।मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार,चमियाणा के साथ-साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा में भी शीघ्र ही रोबोटिक सर्जरी के उपकरण पहुंचने वाले हैं।इसके पश्चात आईजीएमसी शिमला,मेडिकल कॉलेज हमीरपुर और अन्य संस्थानों में भी चरणबद्ध ढंग से यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।इस पहल से हजारों मरीजों को राहत मिलेगी और उन्हें महंगी सर्जरी के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।यह कदम प्रदेश को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत पहल साबित होगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुख्यमंत्री पद की चर्चा पर विक्रमादित्य सिंह का मुस्कुराता जवाब, बोले- सफर लंबा है, उतार-चढ़ाव भी आएंगे

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की सियासत में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भविष्य के मुख्यमंत्री के तौर पर देखने वाले बयानों के बीच अब उनकी प्रतिक्रिया भी चर्चा का विषय बन गई है।शिमला में जब उनसे रजनीश किमटा के बयान को लेकर सवाल किया गया,तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि ये किमटा के मन के भाव...

करवा चौथ पर अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी, हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला

शिमला,संजू :हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ के अवसर पर अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी सरकारी छुट्टी का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस संबंध में महत्वपूर्ण फैसला लिया है। प्रदेश सरकार की ओर से करवा चौथ के अवसर पर सरकारी अवकाश घोषित किए जाने से सरकारी कर्मचारियों को राहत मिलेगी।अब...

गद्दी समुदाय की छह उपजातियों को पहचान दिलाने का मुद्दा उठाएगा एसटी मोर्चा, जनजातीय विकास पर शाहपुर में होगी चर्चा

राहुल चावला,धर्मशाला-:भाजपा अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्ना लाल रावत ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जनजातीय समुदायों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों से जुड़े लंबित मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।विशेष रूप से जिला कांगड़ा में गद्दी समुदाय की छह उपजातियों को...

एम्स बिलासपुर पहुंचकर जाना घायल विवेक का हाल, एक लाख रुपये की तत्काल सहायता दी

ऊना,राकेश-:कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे परिवार को सहारा देने के लिए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन विवेक कुमार से मुलाकात की।ऊना से चंडीगढ़ जाते समय वह विशेष रूप से अस्पताल पहुंचे और हरोली विधानसभा क्षेत्र के ईसपुर गांव के निवासी विवेक के स्वास्थ्य की जानकारी ली।उन्होंने चिकित्सकों से...

पोंग झील में पर्यटन विकास के साथ जैव विविधता संरक्षण पर फोकस,क्रूज और हाउसबोट की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी

धर्मशाला-:कांगड़ा जिले की पोंग झील में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए नई पहल की गई है। इस दिशा में पोंग बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन सोसाइटी और पर्यटन विभाग की ओर से गठित जिला स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स एंड एलाइड एक्टिविटी सोसाइटी के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.