/ Aug 29, 2026

AICC के प्रशासन प्रभारी गुरदीप सिंह सप्पल बोले.. डूबने वाला है मोदी सरकार के जुमलों का टाइटेनिक

शिमला : संजु चौधरी (TSN)-AICC के प्रशासन प्रभारी और CWC के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने भाजपा पर निशाना साधा है। सप्पल ने शिमला में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा की देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा है कि भाजपा का जुमलो का टाइटेनिक चार चरणों में हुए मतदान के बाद डूबने वाला है।
गुरदीप सिंह सप्पल ने कहा कि जनता से किए वादों की कलई अब खुल गई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अग्नि वीर योजना को लाकर सेना को कमजोर करने का काम किया है। कांग्रेस की सरकार बनने पर इस योजना को बंद किया जाएगा और  पुनः पुरानी व्यवस्था को शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी हिमाचल को अपना घर बताते रहे हैं लेकिन आपदा में प्रदेश के साथ बेगानो की तरह व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि सेब हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ है। लेकिन सरकार ने बागवानों से किए वायदों को पूरा करने के बजाए इंपोर्ट ड्यूटी को कम किया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व  कांग्रेस सरकार में मंत्री आनंद शर्मा द्वारा WTO के साथ किए समझौते का हवाला दिया जाता है जिससे दस वर्षों से सत्ता में काबिज बीजेपी की नियत स्पष्ट हो गई है। मोदी सरकार खुद को धारा 370 हटाकर पावरफुल बता रही है तो क्या वह एक हस्ताक्षर को बदलने की हिम्मत नही रखती है। सप्पल ने कहा कि बीजेपी सरकार जनता के ओपीएस के पैसे पर हक जता कर बैठी है उन्होंने कांग्रेस पार्टी की द्वारा दी गई गारंटियों को गिनाते हुए कहा कि सत्ता में आने पर उनकी सरकार पर काम करेगी। उन्होंने कहा कि देश ने 2014 से पहले परमाणु, स्पेस और अन्य क्षेत्रों में काफी विकास कर लिया था। 2014 के बाद इस क्षेत्र में कोई नया काम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को भी कमजोर किया है। प्राइवेट संस्थान खड़े किए जा रहे हैं। कहा कि मोदी सरकार देश में अनपढ़ों की फोज तैयार कर रही हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.