/ May 07, 2026

भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने मुलाना विधानसभा में किया प्रचार… पीएम मोदी की दी गारंटी

अम्बाला : पंखिल वर्मा ( TSN)- अंबाला लोकसभा क्षेत्र के मुलाना विधानसभा इलाके में  भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने पूर्व विधायक के साथ अलग अलग गांवों में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के संकल्प को साकार करने के लिए वोट अपील की। मुलाना विधानसभा के अंतर्गत आने वाले गांव महमूदपुर से बंतो कटारिया ने चुनाव प्रचार कार्यक्रम का आगाज़ किया। बंतो कटारिया ने  गांव टोबा, दिनारपुर, सबगा, पसियाला,होली,गगनपुर,मुलाना और बिहटा पहुंची।इस दौरान गांव वासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं और नीतियों से अवगत करवाया।
भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सिर्फ गरीब,युवा,महिला और किसान ही नहीं बल्कि 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों की भी गारंटी ली है। आज गरीब परिवारों के 5 लाख तक के फ्री इलाज की गारंटी नरेंद्र मोदी ने ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करोड़ों महिलाओं को निःशुल्क गैस कनैक्शन देने का किया। इसके साथ साथ होली गांव की दो बेटियों के पुलिस विभाग में बिना पर्ची बिना खर्ची नौकरी लगने पर बंतो कटारिया ने बेटियों के परिजनों से भी मुलाकात कर बधाई दी। इस दौरान बंतो कटारिया ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि आप 25 मई को अंबाला से भाजपा को जितवाने की गारंटी ले लीजिए,उसके बाद आपके और देश के भविष्य की गारंटी नरेंद्र मोदी की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भर्ष्टाचार पर लगाई लगाम 
इस मौके पर पूर्व विधायक राजबीर बराड़ा ने कहा कि एक समय था जब देश में कांग्रेस की सरकार थी, जिसके समय में अखबार घोटालों की खबरों से भरे होते थे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस  पर कड़ा प्रहार किया है। पहले की सरकारों के राज में नौकरियों की बोली लगती थी और नौकरियां बेची जाती थी। लेकिन अब मेरिट के आधार पर योग्य युवा बिना किसी पर्ची और खर्ची के नौकरी हासिल करते हैं। इन सभी कार्यक्रमों में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनदीप राणा भी मौजूद रहे और उन्होंने भी ग्रामीणों से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के पक्ष में मतदान करने की पुरजोर अपील की। इस दौरान पूर्व विधायक अशोक शेरवाल, पूर्व विधायक राजबीर बराड़ा, मुलाना विधानसभा प्रभारी जगमोहन लाल कुमार,जिला महामंत्री करमचंद गोल्डी सैनी,मण्डल अध्यक्ष जरनैल तल्हेड़ी, कृष्ण राणा डिंपल,संजीव मिश्रा,हरपाल कंबोज व अन्य मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर जयराम ठाकुर ने वीर जवानों को किया नमन, मंडी की बेटियों की उपलब्धि पर जताया गर्व

मंडी-: जयराम ठाकुर  ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मंडी में जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत की सैन्य क्षमता, राष्ट्रीय संकल्प और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि...

सेब उत्पादकों के हितों के लिए एचपीएमसी को मजबूत बनाने पर जोर, खरीद प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल

शिमला, समर न्यूज ब्यूरो -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आगामी सेब सीजन को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) को मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत सेब खरीद के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार शाम आयोजित समीक्षा बैठक में...

वोट चोरी का मुद्दा उठा चुकी है कांग्रेस, बंगाल में सरकार संविधान के अनुसार चलेगी- विक्रमादित्य सिंह

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पंचायत और जिला परिषद चुनावों, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) और प्रदेश में सड़क नेटवर्क को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा विभिन्न राज्यों के प्रदर्शन का सर्वे किया गया, जिसमें ग्रामीण...

ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान और वारिस पठान के बयान पर बोले हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज

अंबाला : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पंजाब में हो रहे ब्लास्ट को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। विज ने कहा कि अगर भगवंत मान अपने आरोप साबित नहीं कर सकते तो उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके साथ ही...

अंबाला रेंज में 30 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ नष्ट, IG बोले- नशा तबाही का रास्ता

अंबाला -:हरियाणा पुलिस नशे के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है। इसी कड़ी में आज अंबाला रेंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंबाला के भड़ोग में भारी मात्रा में जब्त किए गए मादक पदार्थों को नष्ट किया। अंबाला रेंज के IG पंकज नैन की मौजूदगी में अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर जिलों में पकड़े...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.