/ Jun 26, 2026

हरियाणा बॉर्डर के साथ लगते अस्पतालों को किया अलर्ट- CM भगवंत मान

हरियाणा- पंजाब के किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों से दिल्ली जा रहे हैं। किसानों और हरियाणा पुलिस के बीच संघर्ष शंभू बार्डर पर हुआ है। किसानों के बैरिकेड उठाकर तोड़ने की कोशिश करने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, जिससे माहौल अशांत हो गया। इस बीच, पंजाब सरकार ने बार्डर पर सटे अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। बार्डर पर तैनाती ने कहा कि किसानों को घायल होने पर तुरंत उपचार दिया जाए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के साथ एकजुट है।

CM मान ने किया हस्पतालों के डॉक्टर्स को अलर्ट
पंजाब के मुख्यमंत्री ने किसान आंदोलन को देखते हुए हरियाणा बार्डर के साथ लगते अस्पतालों को अलर्ट किया है कि बार्डर में अधिक एम्बुलेंस की आवश्यकता होगी। डाक्टरों और कर्मचारियों को भी अस्पतालों में ही रहने का आदेश दिया गया था। CM मान ने कहा कि पुलिस कार्रवाई में कई किसान गंभीर घायल हो रहे हैं, जिन्हें तत्काल इलाज की जरूरत है, इसलिए वह संगरूर, पटियाला, डेराबस्सी, मानसा और बठिंडा अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। CM मान ने इस दौरान हरियाणा सरकार से मांग की है कि वह आंसू गैस और लाठीचार्ज से किसानों को कोई नुक्सान ना पहुंचाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

शिमला,संजू-:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध करने का...

अंबाला कैंट में आधुनिक ‘तरंग रेलवे स्टेडियम’ का शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अंबाला-:खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में अंबाला मंडल ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अंबाला कैंट स्थित तरंग रेलवे स्टेडियम का उद्घाटन किया। स्टेडियम का शुभारंभ अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) विनोद भाटिया ने किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (TRD) चंद्रकांत मूंगरे सहित मंडल...

अंबाला सिविल अस्पताल में DG हेल्थ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर फार्मासिस्ट चार्जशीट

अंबाला-:हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ने गुरुवार को अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा स्टोर, लैब और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दवा स्टोर में एक्सपायरी से पहले ही दवाओं को अलग रखे जाने के मामले में संबंधित फार्मासिस्ट को चार्जशीट करने...

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के समक्ष हिमाचल के अधिकारों और लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की

शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को मजबूती से उठाया। इस दौरान उन्होंने राज्य के संवैधानिक अधिकारों, वित्तीय हितों और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.