/ Jun 29, 2026

हिमाचल विधानसभा में हुई ऑल पार्टी मीटिंग…नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर रहे नदारद

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 14 फरवरी से शुरू होने जा रहा है. बजट सत्र की कार्यवाही सुचारू रूप से चले, इसके लिए 13 फरवरी को सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की. बैठक में संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान, मुख्य संसदीय सचिव मोहनलाल ब्राक्टा, भाजपा विधायक बलबीर वर्मा, निर्दलीय विधायक केएल ठाकुर शामिल हुए. अन्य कार्यक्रम में व्यवस्था के चलते नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर बैठक में नहीं आए. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से फोन पर बातचीत के बाद भाजपा विधायक बलबीर वर्मा को इस बैठक में भेजा.
इस बजट सत्र में होंगे दो निजी कार्य दिवस
सर्वदलीय बैठक के बाद विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सौहार्दपूर्ण माहौल में बैठक हुई. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर निजी कार्यक्रम में व्यस्तता के चलते बैठक में शामिल नहीं हो सके. उन्होंने कहा कि बैठक में सभी सदस्यों से सदन की कार्यवाही के संचालन के लिए सहयोग मांगा है. 13 बैठकों वाले इस बजट सत्र में दो निजी कार्य दिवस भी होंगे. राज्यपाल के अभिभाषण के बाद अमूमन सदन की कार्यवाही में शोकोद्गार को शामिल नहीं किया जाता, लेकिन बैठक में इसे लेकर चर्चा हुई है. अगर सरकार की ओर से हांमी मिली, तो विधानसभा के बजट सत्र के दौरान यह नई व्यवस्था नजर आ सकती है.
सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार  
 हिमाचल प्रदेश सरकार में संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने विपक्ष से अनुरोध किया कि वह सदन की कार्यवाही के दौरान सकारात्मक रवैया के साथ आएं. उन्होंने कहा कि सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है. बैठक में विस्तृत रूप से चर्चा हुई है. उन्होंने जयराम ठाकुर के बैठक में उपस्थित न होने को लेकर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को बैठक में पहुंचना चाहिए था. हर्षवर्धन चौहान ने तंज करते हुए कहा कि शायद जय राम ठाकुर को सर्वदलीय बैठक से भी कोई महत्वपूर्ण काम होगा, इसलिए वे इस बैठक में नहीं आए. हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि इस बैठक की गरिमा होती है और इस गरिमा को बनाए रखना जरूरी है.
इस मुद्दे पर विपक्ष सरकार को घेरेगा
वहीं, भारतीय जनता पार्टी के विधायक बलबीर सिंह वर्मा ने कहा की जय राम ठाकुर व्यस्तता के चलते बैठक में शामिल नहीं हो सके. प्रतिपक्ष के मुख्य सचेतक सुखराम चौधरी के संबंधियों के घर पर मृ*त्यु के चलते वे इस बैठक में शामिल नहीं हो सके. उन्होंने कहा कि विपक्ष पूरी मजबूती के साथ सदन में आम जनता की आवाज को उठाएगा. उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने जनता को झूठी गारंटी दी थी, इस मुद्दे को लेकर विपक्ष सरकार को घेरेगा.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बड़ा भंगाल दौरे पर घिरी सरकार, सुधीर शर्मा बोले- कम आबादी वाले क्षेत्रों में कर रही वादों की औपचारिक पूर्ति

धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हालिया बड़ा भंगाल दौरे को लेकर धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी चुनावी गारंटियों को पूरा दिखाने के लिए ऐसे क्षेत्रों का चयन कर रही है,जहां आबादी कम होने के कारण वित्तीय बोझ भी सीमित रहता है। सुधीर...

करनाल में बृजभूषण शरण सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले– विपक्ष में राहुल गांधी रहने तक बीजेपी निश्चिंत

करनाल,राकेश कुमार शर्मा-:करनाल के औंगद गांव में आयोजित राजपूत क्षत्रिय कुलभूषण पृथ्वीराज चौहान जयंती एवं मूर्ति अनावरण समारोह में पहुंचे भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी विपक्ष की राजनीति का नेतृत्व कर रहे...

राजेश धर्मानी बोले, जनता तय करेगी चुनावी नतीजे, विपक्ष के अच्छे सुझावों पर सरकार करती है अमल

धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने भाजपा द्वारा चुनावों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का दायित्व सरकार की आलोचना करना और कमियों को उजागर करना होता है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार विपक्ष की उन बातों को गंभीरता से...

विमल नेगी प्रकरण: पत्नी ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPPCL) के दिवंगत चीफ इंजीनियर विमल नेगी मामले में उनकी पत्नी किरण नेगी ने राज्यपाल से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है।सोमवार को हिमाचल जनजातीय लोक अधिकार महासंघ के प्रतिनिधियों के साथ राजभवन पहुंचीं किरण नेगी ने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और कथित रूप से जिम्मेदार अधिकारियों...

मोदी सरकार के 12 वर्षों में देश ने विकास की नई उड़ान भरी, हिमाचल को मिली ऐतिहासिक सौगातें : अनुराग ठाकुर

शिमला,संजू-;भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को शिमला प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध जाखू मंदिर में भगवान हनुमान के दर्शन कर देश की समृद्धि और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इसके बाद उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.