फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)- किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा में जगह जगह पुलिस अलर्ट रही. इस कड़ी में नेशनल हाईवे नंबर 19 सीकरी के पास किसान आंदोलन के चलते पुलिस मुस्तैद दिखी ।
किसानों के दिल्ली कूच के आवाहन के चलते फरीदाबाद पुलिस अलर्ट मोड पर रहा । फरीदाबाद पुलिस ने फरीदाबाद के तमाम बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई हुई है ताकि फरीदाबाद का किसान दिल्ली में प्रवेश न करने पाए। हालांकि फरीदाबाद में किसानों के दिल्ली आवाहन का कोई असर होता नजर नहीं आया।
