सोलन : योगेश शर्मा ( TSN)- वीरवार को एकदिवसीय सोलन निजी प्रवास पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पैसे से विधायक खरीदने के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह के आरोप भाजपा पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधायकों को खरीदने के लगा रहे हैं वह निराधार है और बतौर मुख्यमंत्री उन्हें इस तरह के बयान देना शोभा नहीं देता है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यकाल में सुखविंदर सिंह अपने चहेतों को कैबिनेट रैंक देते रहे जिसके चलते जो चुने हुए विधायक हैं वह नाराज होते रहे लेकिन जब उन्होंने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की तो उन्हें अयोग्य घोषित करार दिया गया है। यह गलत है और कांग्रेस पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं है.इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ही चुनाव लड़ने से इनकार कर चुकी है उनका साफ तौर पर कहना है कि कार्यकर्ता नाराज है और चुनाव में उतरना सही नहीं है. ऐसे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भाजपा पर आरोप लगाने की बजाय अपनी पार्टी की ओर ध्यान देना चाहिए।
