राम मंदिर ट्रस्ट में राजनीतिक हस्तक्षेप और चंदे में गड़बड़ी के आरोप, कांग्रेस प्रवक्ता ने बीजेपी पर साधा निशाना’

चंडीगढ़-:हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की मौजूदगी में आयोजित पत्रकारवार्ता में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कामकाज,चंदे के प्रबंधन और ट्रस्ट में कथित राजनीतिक हस्तक्षेप को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए।

शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि भगवान राम पूरे देश की आस्था के केंद्र हैं।उन्होंने कहा कि यह माना जाता है कि व्यक्ति धर्मस्थल जाकर अपने पापों का प्रायश्चित कर सकता है,लेकिन यदि धर्मस्थल में ही अनियमितताएं या गलत कार्य हों तो उन्हें स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर ट्रस्ट में राजनीति नहीं होनी चाहिए थी, लेकिन राजनीतिक दबाव में नियुक्तियां की गईं।गोहिल ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान विष्णु का अवतार बताया था।उन्होंने आरोप लगाया कि चंपत राय ने चापलूसी के जरिए अपना पद हासिल किया और ट्रस्ट के चंदे के प्रबंधन में गंभीर गड़बड़ियां हुईं। गोहिल ने दावा किया कि 40 दिनों की कथित सीसीटीवी फुटेज में करीब 70 बार लोगों को कपड़ों में पैसे ले जाते हुए देखा गया है।साथ ही उन्होंने कहा कि ऑडिट रिपोर्ट में भी चंदे में कथित चोरी का उल्लेख किया गया है।कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा कांग्रेस पर भगवान राम को बदनाम करने का आरोप लगा रही है, जबकि कांग्रेस का उद्देश्य किसी भी तरह से भगवान राम की छवि को नुकसान पहुंचाना नहीं है। उन्होंने कहा कि “राम का नाम कोई बदनाम नहीं कर सकता और हम राजनीति के लिए भगवान का नाम इस्तेमाल नहीं करते।”पत्रकारवार्ता के दौरान गोहिल ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि आस्था से जुड़े संस्थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होना अत्यंत आवश्यक है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी गलती को...

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रदेश...

अंबाला में प्याज के दामों में उछाल, बारिश से आवक प्रभावित

अंबाला–:चीनी के बाद अब प्याज के बढ़ते दामों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।अंबाला में पिछले कुछ दिनों में प्याज के दामों में करीब 20 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हुआ है।मंडी आढ़तियों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के चलते पीछे से प्याज की आवक प्रभावित हुई...

सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- व्हाइट पेपर कमेटी सामने लाएगी भ्रष्टाचार के तथ्य

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष बिना मुद्दे के राजनीति कर रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए सरकार ने व्हाइट पेपर कमेटी का गठन किया है। कमेटी अपनी जांच पूरी करने के बाद सामने आए...

विधानसभा के बाहर आमने-सामने सत्ता पक्ष और विपक्ष, नारों और आरोपों से गरमाया माहौल

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए।विधानसभा परिसर के बाहर दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लेकर नेताओं ने सरकार और विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए,जिससे माहौल पूरी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.