हिमाचल में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और 19 पेयजल योजनाएं प्रभावित

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सड़क,बिजली और पेयजल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि 10 जुलाई सुबह 10 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 124 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इसके साथ ही 442 बिजली वितरण ट्रांसफार्मर (डीटीआर) ठप होने से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है, जबकि 19 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।

नरेश चौहान ने बताया कि 9 जुलाई की शाम तक प्रदेश में 75 सड़कें,67 डीटीआर और 14 पेयजल योजनाएं प्रभावित थीं। महज एक रात के भीतर इन आंकड़ों में हुई बढ़ोतरी यह दर्शाती है कि लगातार हो रही बारिश से हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं और कई इलाकों में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।नरेश चौहान ने प्रदेशवासियों और पर्यटकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी-नालों, खड्डों तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास जाने से परहेज करें।उन्होंने लोगों से प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है तथा जिला प्रशासन और सभी संबंधित विभाग पूरी तरह सतर्क हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन तथा आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, 300 पुलिस कर्मियों के हवाले रहेगी सुरक्षा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में आयोजित किया जाएगा।मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मेला आयोजन समिति की बैठक में मेले के कार्यक्रमों,सुरक्षा...

हिमाचल में बारिश से लुढ़का पारा, 13 से 15 अक्टूबर तक फिर बारिश का अलर्ट

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है।हालांकि,प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई।हमीरपुर के नेरी में सबसे अधिक...

खराब मौसम में पैराग्लाइडिंग करने वालों पर कसेगा शिकंजा,SP कांगड़ा की सख्त चेतावनी

राहुल चावला,धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में पैराग्लाइडिंग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। खराब मौसम के दौरान उड़ान भरने वाले पैराग्लाइडर ऑपरेटरों और पायलटों पर अब पुलिस की पैनी नजर रहेगी।एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि पर्यटकों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त...

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.