SCHOOL CLOSED- पंजाब हरियाणा में कड़ाके भरी ठंड का कहर जारी है, बता दें पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह भगवंत मान के निर्देश से प्राइमरी से लेकर 5 कक्षा तक के विद्यार्थियों के स्कूल बंद रहेंगे एंव बाकी कक्षाओं का स्कूल का समय सुबह 10 बजे से दुपहर 3 बजे तक कर दिए गए है।
कड़ाके की ठंड को मद्देनज़र रखते हुए प्राइमरी से 5 कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल 14 जनवरी तक बंद किए गए थे परंतु ज़्यादा ठंड के प्रकोप से बच्चों की स्वस्थ्य को देखकर अब स्कूल 15 से लेकर 20 जनवरी तक बंद रहेंगे
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री का कहना क्या है?
शिक्षा मंत्री HARJOT SINGH BAINS का कहना है कि यह आदेश 20 जनवरी तक लागू रहेगा। सरकार ने पहले सर्दी के कारण 14 जनवरी तक स्कूलों को बंद कर दिया था, लेकिन दसवीं से बारहवीं तक की कक्षाएं जारी रहीं। इस दौरान, शिक्षक मत्री ने स्कूल के अध्यापको को ऑनलाइन पढ़ाने की सलाह दी है।
हरियाणा में भी 3 कक्षा तक के स्कूल बंद रहेंगे, बाकी कक्षाओं का निर्णय DC लेंगे।
हरियाणा शिक्षा विभाग ने तीसरी कक्षा तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों की छुट्टियां 18 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। अब DC अपने स्तर पर इससे ऊपर की कक्षाओं की छुट्टी चुनेंगे। हरियाणा में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि कड़ाके की ठंड अभी भी जारी है।
