भावना,अंबाला(TSN): न+शे पर लगाम लगाने के लिए अंबाला पुलिस कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं। समय समय पर विशेष अभियान चलाए जाते है इसी कड़ी में सोमवार सुबह अंबाला पुलिस की सीआईए 1 , सीआईए 2 , सिटी थाना एसएचओ संबंधित चौंकी की संयुक्त टीमों की ओर से मिलकर न+शे का हब कहे जाने वाली अंबाला शहर स्तिथ डेहा कॉलोनी में कांबिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान गहनता से जांच की गई और 11 बाइक बरामद की गई। इस बारे में जानकारी देते हुए सिटी थाना एसएचओ मुनीश ने बताया की डेहा कॉलोनी को न+शे का हब बन गया हैं जिसपर लगाम लगाने के लिए समय समय पर ये अभियान चलाए जाते हैं। उन्होनें बताया कि सोमवार सुबह भी पुलिस, और सीआईए की संयुक्त टीमों की ओर से कांबिंग और चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 11 बाइक बरामद की गई जिनके कोई कागज़ात नहीं थे, इस बार किसी प्रकार का कोई न+शा बरामद नहीं हुआ हैं
