कुल्लू में आक्रोश रैली, भाजपा नेताओं ने एक सुर में बोला आतंकवाद पर हमला”

Kullu,23 April (TSN)-पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की है.नेता प्रतिपक्ष ने कुल्लू में आयोजित जन आक्रोश रैली में भाग लेकर जनता के साथ एकजुटता दिखाई। उन्होंने कहा कि भारत अब 1947 वाला नहीं रहा। जो भारत को डराने का सपना देख रहे हैं,उन्हें नया भारत पहचानना होगा। हम न डरेंगे, न झुकेंगे।इस रैली में हजारों की संख्या में लोग जुटे और आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

कुल्लू में मीडिया को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को “मानवता पर कलंक” बताया।उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिस किसी का भी इस कायराना हमले में हाथ होगा,उसे काट दिया जाएगा।यह हमला केवल निर्दोषों पर नहीं,भारत की एकता और संप्रभुता पर हमला है,जिसे देश कभी स्वीकार नहीं करेगा।

शांति बहाल होती कश्मीर को रास नहीं आ रहा कुछ लोगों को

जयराम ठाकुर ने कहा कि कश्मीर में लौटती शांति,बनता विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और बहती विकास की धारा कुछ देशविरोधी तत्वों को रास नहीं आ रही है।ये आतंकवादी अपने नापाक मंसूबों से भारत को झुका नहीं सकते।सरकार और सुरक्षाबल उन्हें उनकी भाषा में जवाब देंगे।आक्रोश रैली में गरजे नेता प्रतिपक्ष:“हम डरने वाले नहीं”

बाबासाहेब के सिद्धांतों को नकारने वालों ने अलगाववाद को दिया जन्म

देव सदन,कुल्लू में आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान समारोह में बोलते हुए जयराम ठाकुर ने धारा 370 और 35A को बाबासाहेब के विचारों के खिलाफ बताया।उन्होंने कहा कि बाबासाहेब के विरोध के बावजूद इन धाराओं को लागू कर कश्मीर को मुख्यधारा से दूर किया गया,जिससे अलगाववाद को बल मिला और दलितों के साथ अन्याय हुआ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पांच वर्षों में सरकारी सीबीएसई स्कूल बनेंगे उत्कृष्ट शिक्षा के केंद्र, शिक्षा सुधारों को मिली नई गति

शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी विद्यालय अगले पांच वर्षों में राज्य के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों के रूप में अपनी पहचान बनाएंगे।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य सरकारी शिक्षा व्यवस्था को इतना सशक्त बनाना है कि विद्यार्थियों और अभिभावकों का भरोसा सरकारी स्कूलों पर...

228 करोड़ से सुधरेगा झलोगी से कुल्लू तक नेशनल हाईवे, एनएचएआई ने शुरू करवाया काम

मंडी,धर्मवीर-:चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे का मंडी से कुल्लू तक का अधिकतर भाग गत वर्ष की बरसात में बहुत ज्यादा क्षतिग्रस्त हुआ था।ब्यास नदी के कटाव और भूस्खलन से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए एनएचएआई ने झलोगी से कुल्लू तक सड़क सुरक्षा एवं संरक्षण कार्य शुरू कर दिया है।228.75 करोड़ रुपये की लागत वाली इस...

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

शिमला/संजू-:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।...

हमीरपुर के दो डेयरी किसानों ने रचा इतिहास, हिसार स्पर्म स्टेशन के लिए जर्सी बछड़ा और मुर्रा भैंसा चयनित

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के दो प्रगतिशील डेयरी किसानों ने अपनी मेहनत और वैज्ञानिक पशुपालन के दम पर प्रदेश का नाम रोशन किया है।जिले के लंबलू निवासी विशाल भारद्वाज और गांव री के अश्विनी शर्मा के पशुओं का चयन हरियाणा के हिसार स्थित स्पर्म स्टेशन एवं रिसर्च सेंटर द्वारा उन्नत नस्ल सुधार और नस्ल...

चंबा में तड़के फ्लैश फ्लड का कहर, सुल्तानपुर वार्ड में घरों में घुसा पानी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

चंबा,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। चंबा जिले में मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिला मुख्यालय के समीप स्थित सुल्तानपुर वार्ड में अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई।सुबह करीब तीन बजे नाले में पानी का बहाव अचानक कई...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.