करनाल में अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, बोले- देश में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रही विपक्ष की राजनीति

करनाल|राकेश कुमार शर्मा -:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज मंगलवार को करनाल पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश के पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मेहता के आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कांग्रेस, संसद की मर्यादा,हालिया आंदोलनों,पुलिस कार्रवाई, अमृतपाल समर्थकों के प्रदर्शन और पंजाब पेपर लीक मामले सहित कई समसामयिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी जनता का विश्वास खो चुकी है और अब युवाओं को भड़काकर अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि आज का युवा जागरूक है और किसी के बहकावे में आने वाला नहीं है।हालिया आंदोलन का जिक्र करते हुए विज ने कहा कि युवाओं ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात सरकार तक पहुंचाई,जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी मांगों को स्वीकार कर संवेदनशीलता का परिचय दिया।उन्होंने कहा कि पहले आंदोलनों में लाठीचार्ज और गोलीबारी जैसी घटनाएं देखने को मिलती थीं, लेकिन मौजूदा सरकार ने संवाद और समाधान का रास्ता अपनाया।गांधी परिवार पर भी हमला बोलते हुए विज ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है,लेकिन इसके बावजूद पार्टी देश का माहौल खराब करने की राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस छोटे-छोटे विवादों को बड़ा बनाकर अस्थिरता पैदा करने का प्रयास करती है।संसद के बाहर नेताओं के विवादित बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि लोकतंत्र में मतभेद और संघर्ष स्वाभाविक हैं, लेकिन जनप्रतिनिधियों को हमेशा भाषा और व्यवहार में मर्यादा बनाए रखनी चाहिए, क्योंकि उनके आचरण से देश की छवि जुड़ी होती है।आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं पर उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में यह युवाओं का आंदोलन था,लेकिन बाद में राजनीतिक दल और असामाजिक तत्व भी इसमें शामिल हो गए।उन्होंने कहा कि यदि किसी युवा के साथ अन्याय हुआ है तो सरकार ने उसकी बात सुनी है,लेकिन आंदोलन के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों को भी न्याय मिलना चाहिए और हिंसा करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

चंडीगढ़ में अमृतपाल समर्थकों के प्रदर्शन पर विज ने कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश से पुलिस सख्ती से निपटेगी। वहीं पंजाब के पेपर लीक मामले पर उन्होंने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग पहले दूसरे राज्यों में ऐसे मामलों पर सवाल उठाते थे,वे अब अपने राज्य में हुई घटनाओं पर चुप्पी साधे हुए हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मासूम पर आवारा कुत्तों के हमले से मचा हड़कंप, नगर निगम ने तेज की कार्रवाई; नागरिक सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी

शिमला संजू-:शिमला में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और इनके हमलों को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। हाल ही में 20 महीने की मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों के हमले की घटना ने शहर में चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि दो कुत्ते बच्ची को घर से बाहर खींचकर...

CM ऑफिस,किशाऊ बांध और नौतोड़ पर घमासान, राजस्व मंत्री नेगी का विपक्ष पर पलटवार

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में कई मुद्दों को लेकर सियासत तेज हो गई है।शिमला में मुख्यमंत्री के नए कार्यालय को लेकर विपक्ष के सवालों के बीच राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने सरकार का बचाव किया है।नेगी ने कहा कि पुराने मुख्यमंत्री कार्यालय में जगह और आधुनिक सुविधाओं की कमी थी,इसलिए नए कार्यालय की जरूरत महसूस हुई।वहीं...

शिमला के दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश

शिमला-:शिमला निवासी और दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रहे दिनेश भट्ट को दिल्ली हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद उन्होंने मंगलवार को पद की शपथ ग्रहण की। 57 वर्षीय न्यायमूर्ति दिनेश भट्ट का न्यायिक क्षेत्र में लंबा अनुभव रहा है।वर्ष 1969 में शिमला में...

कांगड़ा में 6,500 बेसहारा पशु सड़कों पर, गौ सदनों में 2,000 की जगह खाली

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा जिला में बेसहारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर बनी हुई है।जिले में संचालित 28 गौ सदनों की कुल क्षमता करीब 5 हजार पशुओं की है,लेकिन इनमें वर्तमान में लगभग 3 हजार पशु ही रखे गए हैं।इसके बावजूद करीब 6,500 बेसहारा पशु सड़कों पर घूम रहे हैं। पशुपालन विभाग के आंकड़ों से सामने आई...

अनिल शर्मा ने बयान पर दी सफाई, बोले- सुक्खू मेरे पिता पंडित सुखराम का लगाया पौधा, विकास के लिए सभी से लाता हूं सहयोग

मंडी/धर्मवीर-:सांसदों को लेकर दिए गए अपने बयान के बाद उठे राजनीतिक विवाद पर मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा ने सफाई दी है।सोमवार को कोटली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अनिल शर्मा ने कहा कि उनके बयान का आशय किसी व्यक्ति या संस्था का अपमान करना नहीं था।उन्होंने कहा कि “सांसदों के तिलों में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.