कंगना के बयान पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, कुलदीप राठौर बोले— राष्ट्रीय अध्यक्ष बताएं, क्या यही पार्टी की ऑफिशियल स्टेटमेंट

शिमला,संजू-:भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा छात्रों और जेन-जी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा नेतृत्व को सीधे कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्पष्ट करना चाहिए कि कंगना रनौत का बयान भाजपा की आधिकारिक सोच है या फिर उनका निजी मत। यदि यह पार्टी की विचारधारा का हिस्सा नहीं है तो उनके खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए।

बुधवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कुलदीप राठौर ने कहा कि कंगना रनौत के बयानों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करना उचित नहीं है,क्योंकि उनकी सोच से अधिक अपेक्षा नहीं की जा सकती। हालांकि उन्होंने कहा कि कंगना अब केवल फिल्म अभिनेत्री नहीं, बल्कि जनता द्वारा चुनी गई सांसद हैं। ऐसे में संसद के भीतर और बाहर उनके हर बयान को देश गंभीरता से सुनता है। उन्होंने कहा कि कंगना का संबंध हिमाचल प्रदेश से है और उनके इस प्रकार के विवादित बयान देवभूमि की गरिमा तथा प्रदेश की छवि को भी प्रभावित करते हैं।राठौर ने आरोप लगाया कि कंगना ने आंदोलन कर रही छात्राओं और युवतियों के रंग-रूप, चरित्र और व्यवहार को लेकर जिस प्रकार की टिप्पणियां की हैं तथा उनके लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है, उससे देश की करोड़ों बेटियों और महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि किसी महिला सांसद और जनप्रतिनिधि से इस तरह की भाषा की उम्मीद नहीं की जा सकती।उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से जवाब मांगते हुए कहा कि यदि पार्टी वास्तव में कंगना के विचारों से सहमत नहीं है तो अब तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। राठौर ने कहा कि यदि भाजपा नेतृत्व इस मामले में चुप्पी साधे रखता है तो देश की जनता यही मानेगी कि महिलाओं और छात्राओं के प्रति इस तरह की भाषा ही भाजपा की वास्तविक मानसिकता है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने नीट परीक्षा से जुड़े विवाद का उल्लेख करते हुए कहा कि परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ देशभर में छात्रों ने आंदोलन किया। उनके अनुसार छात्रों के बढ़ते दबाव के कारण केंद्र सरकार को अपने रुख में बदलाव करना पड़ा और शिक्षा व्यवस्था को लेकर जवाबदेही तय करने की नौबत आई। उन्होंने कहा कि यह सरकार पहले दावा करती थी कि उसके शासन में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन छात्रों और युवाओं के दबाव ने उसे झुकने पर मजबूर कर दिया।राठौर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की संवेदनहीनता और अहंकारी रवैये के कारण देशभर के युवा सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए उनके साथ खड़ी रहेगी और एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाती रहेगी।उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज और पैलेट गन का इस्तेमाल किया। इसके अलावा आंदोलन के दौरान छात्रों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं भी सामने आईं। उन्होंने बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी प्रदर्शन करने वाले छात्रों को घरों से निकालकर पीटे जाने की खबरें सामने आई हैं। राठौर ने आरोप लगाया कि भाजपा आंदोलन को बदनाम करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रही है और तथाकथित “डर्टी टेक्स्ट डिपार्टमेंट” के माध्यम से छात्रों की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कुलदीप राठौर ने कहा कि राहुल गांधी छात्रों के समर्थन में खड़े हुए थे,लेकिन भाजपा इसे भड़काने की राजनीति बताकर वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटका रही है।उन्होंने केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा के उस रुख पर भी सवाल उठाया,जिसमें एफआईआर रद्द करने के लिए नीट परीक्षा का एडमिट कार्ड दिखाने जैसी शर्त की बात कही गई थी।राठौर ने आरोप लगाया कि सरकार ने पूरे घटनाक्रम के बावजूद किसी भी पुलिस अधिकारी या जिम्मेदार कर्मचारी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की,जिससे सरकार की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बोर्ड (IIB) का पहला एग्जीक्यूटिव लीडरशिप डायलॉग 2026 आयोजित

मोहाली |  सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बोर्ड (IIB) – एग्जीक्यूटिव लीडरशिप डायलॉग 2026 के पहले संस्करण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राशपाल सिंह धालीवाल, फादर ऑफ एजुकेशन, फाउंडर एवं चांसलर, सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली; अर्श धालीवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर, सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली और डॉ. सुशील पराशर, एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली सहित विश्वविद्यालय नेतृत्व...

मासूम पर आवारा कुत्तों के हमले से मचा हड़कंप, नगर निगम ने तेज की कार्रवाई; नागरिक सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी

शिमला संजू-:शिमला में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और इनके हमलों को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। हाल ही में 20 महीने की मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों के हमले की घटना ने शहर में चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि दो कुत्ते बच्ची को घर से बाहर खींचकर...

CM ऑफिस,किशाऊ बांध और नौतोड़ पर घमासान, राजस्व मंत्री नेगी का विपक्ष पर पलटवार

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में कई मुद्दों को लेकर सियासत तेज हो गई है।शिमला में मुख्यमंत्री के नए कार्यालय को लेकर विपक्ष के सवालों के बीच राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने सरकार का बचाव किया है।नेगी ने कहा कि पुराने मुख्यमंत्री कार्यालय में जगह और आधुनिक सुविधाओं की कमी थी,इसलिए नए कार्यालय की जरूरत महसूस हुई।वहीं...

शिमला के दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश

शिमला-:शिमला निवासी और दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रहे दिनेश भट्ट को दिल्ली हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद उन्होंने मंगलवार को पद की शपथ ग्रहण की। 57 वर्षीय न्यायमूर्ति दिनेश भट्ट का न्यायिक क्षेत्र में लंबा अनुभव रहा है।वर्ष 1969 में शिमला में...

कांगड़ा में 6,500 बेसहारा पशु सड़कों पर, गौ सदनों में 2,000 की जगह खाली

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा जिला में बेसहारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर बनी हुई है।जिले में संचालित 28 गौ सदनों की कुल क्षमता करीब 5 हजार पशुओं की है,लेकिन इनमें वर्तमान में लगभग 3 हजार पशु ही रखे गए हैं।इसके बावजूद करीब 6,500 बेसहारा पशु सड़कों पर घूम रहे हैं। पशुपालन विभाग के आंकड़ों से सामने आई...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.