Solan,17 September -भाजपा जिला सोलन ने बद्दी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रतनपाल ने की। इस शिविर में कुल 210 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
हर्ष महाजन ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी न केवल भारत में बल्कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते हैं। उनकी लोकप्रियता सिर्फ चुनावी सफलता से नहीं, बल्कि लोगों के दिल में बसे विश्वास से आती है। हर्ष महाजन ने बताया कि मोदी जी की ईमानदारी, कड़ी मेहनत और गरीब कल्याण के लिए समर्पण ही उनकी लोकप्रियता का मूल आधार है।उन्होंने प्रधानमंत्री की प्रमुख योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और जनधन योजना जैसे कार्यक्रमों ने करोड़ों जरूरतमंद लोगों को आवास, स्वास्थ्य, बैंकिंग, शिक्षा और रोजगार के अवसर दिए हैं।हर्ष महाजन ने आगे कहा कि मोदी जी की आर्थिक और कर सुधारों ने मध्यम वर्ग और व्यापारियों की आकांक्षाओं को समझा और उनके जीवन को आसान बनाया। GST रिफ़ॉर्म से रोज़मर्रा की चीजें सस्ती हुई हैं और व्यापारियों के लिए अनुपालन सरल हुआ है। इन सुधारों ने आम आदमी की खरीदने की ताक़त बढ़ाई और जीवन स्तर में सुधार किया है।
