अंबाला (एकता): हरियाणा सरकार का लोगों को एक और बड़ा तोहफा मिला है। अंबाला में डोमेस्टिक एयरपोर्ट बनने जा रहा है, जिसका निरीक्षण शुक्रवार को हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने किया। सरकार की तरफ से 133 करोड़ रुपए की 20 एकड़ जमीन खरीदी गई है। जिस पर एयरपोर्ट बनाने का काम किया जा रहा है। इसके टेंडर को भी मंजूरी मिल गई है। इस Airport के बनने से जनता को काफी फायदा होगा। गृह मंत्री ने बताया कि आने वाली 15 अक्टूबर को पहले नवरात्र वाले दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री यहां पहुंचेंगे।
वह एयरपोर्ट निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे और 15 तारीख से ही एयरपोर्ट निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। लगभग 6 महीने में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा जिसको ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम के लिए कई सेंटर मिनिस्टर को भी न्योता भेजा जा रहा है। हालांकि फोरलेन बनवाने के लिए उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ को भी चिट्ठी लिखी। व्यावसायिक तौर पर भी अंबाला को लाभ होगा। विज ने बताया लगभग 6 महीने में इस कार्य को पूरा कर दिया जाएगा।
