दिल्ली (एकता): वर्ल्ड कप का किक्रेट प्रेमी जोर-शोर से इंतजार कर रहे हैं। आज 7 अक्टूबर को आईसीसी विश्व कप 2023 के दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जिसको लेकर फैंस की निगाहें टिकी हुई है। बता दें कि शनिवार को दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका का मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। जिसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। आज वर्ल्ड कप का पहला डबल हेडर होने वाला है। वहीं दिल्ली में कोटला स्टेडियम के पास कई रास्ते बंद रहेंगे। अगर आप भी दिल्ली आने का प्लान बना रहे हैं तो इन रास्तों से जरा बचकर निकले। कहीं आपके लिए मुश्किल खड़ी न हो जाए।

दिल्ली यातायात पुलिस ने कई रास्तों को वाहन चालकों के लिए किया बंद
स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैच को देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने कई रास्तों को वाहन चालकों के लिए बंद कर दिया है। मैच को लेकर यह फैसला लिया गया है। यातायात पुलिस ने दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग और गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड तक सड़कों पर किसी भी भारी वाहन और बसों को आने की अनुमति नहीं होगी। वाहन चालक दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक सड़कों पर नहीं दिखेंगे। इन दोनों का मैच दिल्ली में होगा। दिल्ली के पिच पर बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को एक तरह की सहायता मिलती है। तेज गेंदबाज गति में मिश्रण करके बल्लेबाजों को हरा सकते हैं। स्पिन गेंदबाजों को भी इस पिच पर मदद मिलती है। इस मैच के दौरान दिल्ली का मौसम साफ रहने के आसार हैं। आप मैच का लुत्फ Disney+ Hotstar, स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर कई भाषाओं में उठा सकते हैं।

इन रास्तों से न गुजरे
- बहादुरशाह जफर मार्ग से रामचरण अग्रवाल चौक से दिल्ली गेट तक
- तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक आसफ अली रोड
- राजघाट से जवाहर लाल नेहरु मार्ग
- कमला मार्केट से राजघाट तक जवाहर लाल नेहरु मार्ग
पार्क और राइड की सुविधा
पार्क और राइड की सुविधा का लाभ दर्शक और बिना लेबल वाले वाहन उठा सकेंगे। इसके अलावा किसी ओर को इसकी सुविधा नहीं दी जाएगी।
जानें कहां से होगी स्टेडियम में एंट्री
-
- गेट नंबर 1, 2, 3, 4, 5, 6 और 7 स्टेडियम के दक्षिणी हिस्से में स्थित हैं और इन गेट पर प्रवेश बहादुरशाह जफर मार्ग से होगा।
- गेट नंबर 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14 और 15 सड़क पर स्टेडियम के पूर्वी हिस्से में अंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल के पास जवाहर लाल नेहरु मार्ग से दिया जाएगा।
- गेट नंबर 16, 17 और 18 स्टेडियम के पश्चिमी तरफ पेट्रोल पंप के पास बहादुरशाह जफर मार्ग से किया जाएगा।
दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, रासी वैन डेर डुसेन, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी, लुंगी एनगिडी।
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन
कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, पथुम निसांका, चैरिथ असलांका, दसुन शनाका (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेलालेज, धनंजय डी सिल्वा, कासुन राजिथा, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना।
आज मेट्रो स्टेशनों पर ट्रेन मिलने के समय में होगा बदलाव
येलो लाइन के समयपुर बादली स्टेशन पर आखिरी मेट्रो के समय में बदलाव किया गया है। आखिरी मेट्रो रात 11 बजे चलेगी। वर्ल्ड कप मैच वाले दिन इसे बढ़ाकर 11:35 कर दिया जाएगा।
