/ Jul 06, 2026

नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर अनुराग सिंह ठाकुर बोले..भाजपा को युवा नेतृत्व की नई ऊर्जा

Delhi, 20 January-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद  अनुराग सिंह ठाकुर ने  नितिन नबीन जी के भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे भाजपा ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण बताया। अनुराग ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में  नितिन नबीन से भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाए दीं।इस अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर ने भाजपा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती, चुनावी सफलता और कार्यकर्ता आधारित राजनीति के नए मानक स्थापित किए हैं।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा,“भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने का श्रेय उसके समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है। देवभूमि हिमाचल से आने वाले आदरणीय  जगत प्रकाश नड्डा  ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में संगठन को अनुशासन, समर्पण और समावेशी नेतृत्व के साथ नई ऊचाइयों तक पहुचाया। उनके कार्यकाल में विधानसभा, स्थानीय निकाय और लोकसभा चुनावों में मिली सफलताएँ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय नेतृत्व और नड्डा जी की संगठनात्मक दक्षता का प्रमाण हैं। उनका छह वर्ष का कार्यकाल पार्टी हित में अत्यंत सफल और प्रेरणादायी रहा है। अनुराग ठाकुर ने कहा,भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी। साथ ही भारत सबसे अधिक युवा आबादी वाला देश भी है। ऐसे समय में 45 वर्षीय युवा नेता श्री नितिन नबीन जी को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना दूरदर्शी और ऐतिहासिक निर्णय है। पाँच बार विधायक, छत्तीसगढ़ और सिक्किम जैसे राज्यों के प्रभारी, युवा मोर्चा में संगठनात्मक अनुभव तथा दो बार कैबिनेट मंत्री के रूप में उनकी कार्यशैली प्रभावशाली और परिणामोन्मुखी रही है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा राजनीति में एक लाख युवाओं को जोड़ने के संकल्प को नितिन नबीन का नेतृत्व नई दिशा देगा। नितिन नबीन के अध्यक्ष बनने से विशेषकर जेन-जी और युवाओं के बीच एक सकारात्मक संदेश गया है कि भाजपा कथनी और करनी में विश्वास रखती है। भाजपा के लिए राजनीति सत्ता का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। मोदी जी जैसे विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता और नबीन जी जैसे अनुभवी संगठनकर्ता के नेतृत्व में भाजपा आगामी चुनावों में नई सफलताएँ प्राप्त कर विकसित भारत के संकल्प को और सशक्त बनाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

स्पोर्ट्स टूरिज्म बना कांगड़ा की नई पहचान, बढ़ी देशी-विदेशी पर्यटकों की आमद

राहुल चावला,धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में पर्यटन गतिविधियों को इस वर्ष स्पोर्ट्स टूरिज्म ने नई गति दी है।धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मुकाबलों और बीड़-बिलिंग में विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के चलते देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक जिले का रुख कर रहे हैं।इसका सीधा लाभ स्थानीय पर्यटन उद्योग,होटल व्यवसाय,टैक्सी ऑपरेटरों और अन्य पर्यटन से जुड़े...

प्रदेश को कर्ज में डुबोकर और पार्टी से अलग थलग होकर, हताशा के दौर से गुजर रहे सीएम सुक्खू – अनुराग ठाकुर

मंडी,धर्मवीर-:भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महाअभियान में शिरकत करने नाचन विधानसभा के गोहर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जुबानी हमला बोला है।अनुराग ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस प्रदेश सरकार ने अपने 4 वर्षों के कार्यकाल में जनता से की,कोई भी गारंटी पूरी नहीं की है।सीएम...

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर बोला हमला, राहुल गांधी और हुड्डा के नेतृत्व पर उठाए सवाल

अम्बाला-:हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए राहुल गांधी,भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।उन्होंने संगठन,महिला नेतृत्व,विकास कार्यों और मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे मुद्दों पर भी भाजपा का पक्ष रखा। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि...

बारिश के बीच भी मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की आस्था बरकरार, शांतिपूर्ण रहे दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:मां चिंतपूर्णी शक्तिपीठ में रविवार को श्रद्धालुओं की आस्था का विशेष उत्साह देखने को मिला।प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे भक्तों ने माता रानी के पावन दरबार में माथा टेककर सुख,शांति और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। हालांकि,सामान्य रविवारों की तुलना में इस बार मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम रही,जिसका प्रमुख कारण...

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.