/ Nov 25, 2026

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘खटाखट’ नहीं, खटारा मॉडल देकर चले गए

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला के एक निजी होटल में भाजपा संगठनात्मक जिला कांगड़ा के पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, धर्मशाला के पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, नगरोटा के पूर्व विधायक अरूण मेहरा सहित भाजपा के कई नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।सम्मेलन में कांगड़ा जिला के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों पूर्व कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और पूर्व कर्मचारियों की भूमिका को लेकर चर्चा की गई।

वहीं सम्मेलन के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश सरकार और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पत्रकारों से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के चुनावी वादों को लेकर तंज कसते हुए कहा कि चार साल पहले राहुल गांधी ने ‘खटाखट-खटाखट’ का नारा दिया था,लेकिन कांग्रेस ‘खटाखट’ नहीं बल्कि ‘खटारा मॉडल’ देकर चली गई।उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के खजाने को खाली कर दिया है और अब समय आ गया है कि कांग्रेस को फटाफट सत्ता से बाहर किया जाए।अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पर करीब एक लाख दस हजार करोड़ रुपये के कर्ज का दावा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कोई ठोस निर्णय नहीं ले पा रही है। उन्होंने कांग्रेस के चुनावी वादों पर सवाल उठाते हुए महिलाओं को 1500 रुपये मासिक देने, पांच लाख युवाओं को रोजगार देने, किसानों और दूध उत्पादकों से किए गए वादों तथा 300 यूनिट मुफ्त बिजली के वादे को लेकर सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि जनता आज कांग्रेस से पूछ रही है कि आखिर उसके चुनावी वादों का क्या हुआ।वहीं भाजपा नेताओं के विजिलेंस के रडार पर होने को लेकर पूछे गए सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि राजनीतिक रूप से मुकदमे किए गए हैं तो जांच के बाद यह भी सामने आ जाएगा।

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर चल रहे विवाद पर भी अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सम्मेलन की शुरुआत ‘वंदे मातरम’ से हुई और इसे गाने में करीब तीन मिनट दस सेकंड का समय लगता है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस और गांधी परिवार के पास राष्ट्रगीत के लिए भी इतना समय नहीं है।अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति वोट बैंक और तुष्टीकरण के इर्द-गिर्द घूमती रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत को लेकर कांग्रेस का रुख देश की भावनाओं से जुड़ा विषय है और इस पर कांग्रेस को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि देश की संसद और संविधान से ऊपर कोई परिवार नहीं हो सकता। साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि राष्ट्रगीत के सम्मान के मामले में कांग्रेस को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एक साल बाद फिर धरने पर बैठे धर्मपुर के कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर, MORTH के खिलाफ खोला मोर्चा

मंडी,धर्मवीर।धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में नेशनल हाईवे निर्माण के दौरान लोगों के घरों को हो रहे नुकसान का मामला एक बार फिर तूल पकड़ने लगा है।धर्मपुर से कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने करीब एक साल बाद दोबारा MORTH (मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हाईवे निर्माण में कथित अनियमितताओं और...

हिमाचल में 30 नवंबर तक खिली रहेगी धूप,बारिश-बर्फबारी के लिए करना होगा इंतजार.. नवंबर के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बढ़ेगी ठंड

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक ओर पहाड़ी क्षेत्रों में दिन के समय तेज धूप खिलने से गर्मी का एहसास हो रहा है, तो दूसरी ओर जनजातीय क्षेत्रों में रात का तापमान लगातार गिर रहा है। प्रदेश में फिलहाल बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार की प्रक्रिया अंतिम चरण में, 95 फीसदी भूमि अधिग्रहण पूरा

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। एयरपोर्ट विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रशासन की ओर से अब तक करीब 95 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण पूरा कर लिया गया है। वहीं, भूमि अधिग्रहण के लिए निर्धारित...

हेरिटेज कमेटी की आपत्ति के बाद रिज और मालरोड से हटाए गए सात अजूबे, नगर निगम ने जेसीबी से हटाईं प्रतिकृतियां

शिमला,संजू-।राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज और मालरोड की खूबसूरती और विरासत को बरकरार रखने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है।स्टेट हेरिटेज कमेटी की आपत्ति के बाद रिज और मालरोड पर स्थापित किए गए दुनिया के सात अजूबों की प्रतिकृतियों को हटा दिया गया है।नगर निगम की टीम ने नवंबर में जेसीबी और...

आरडीजी पर भाजपा की चुप्पी को लेकर जयराम ठाकुर पर बरसे नरेश चौहान, हर्ष महाजन को कोर कमेटी में जगह नहीं मिलने पर भी कसा तंज

शिमला,संजू-हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा है।मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए चौहान ने कहा कि विपक्ष के नेता प्रदेश के वास्तविक मुद्दों से ध्यान...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.