अंबेडकर जयंती पर अनुराग ठाकुर का विपक्ष पर निशाना, कानून व्यवस्था और महिला आरक्षण पर भी उठाए सवाल

हमीरपुर: अनुराग ठाकुर ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के कढ़ियार में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजिंदर राणा सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।
अपने संबोधन में अनुराग ठाकुर ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने समाज से जातिवाद, भेदभाव और असमानता को समाप्त करने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया और देश की शिक्षा, राजनीति और न्याय व्यवस्था को नई दिशा दी। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार उनके सपनों को साकार करने का प्रयास कर रही है।विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और अन्य नेताओं ने अंबेडकर का सम्मान नहीं किया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी यदि महिलाओं के हितों को लेकर गंभीर होती तो अपने शासनकाल में ही महिला आरक्षण लागू कर देती।
पश्चिम बंगाल की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा और कहा कि राज्य की जनता तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के खिलाफ मतदान करेगी।
हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी उन्होंने राज्य सरकार को घेरा। सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की हत्या की घटना पर दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं चिंताजनक हैं और सरकार को अपराध तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऊना में भीषण आग: प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां जलकर राख, प्रशासन ने शुरू किया नुकसान का आकलन

ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के ऊना में पुराना होशियारपुर रोड के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई झुग्गियां जलकर राख हो गईं। घटना के समय अधिकांश मजदूर गेहूं की कटाई के लिए बाहर गए...

महिला आरक्षण पर सियासत तेज: हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा पर लगाए “नौटंकी और ड्रामा” के आरोप

शिमला -:महिला आरक्षण को लेकर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन और रैलियां करने के बाद अब कांग्रेस ने पलटवार किया है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा के रुख को “नौटंकी और ड्रामा” करार देते हुए...

जाखू रोप-वे के पास सैलानियों और स्थानीय लोगों में झड़प, वीडियो वायरल

शिमला, संजू -:शिमला के प्रसिद्ध जाखू रोप-वे के नज़दीक सैलानियों और स्थानीय लोगों के बीच हुई कहासुनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी बहस होती है, जो धीरे-धीरे बढ़कर हाथापाई में...

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लूटकांड: चौथा आरोपी गिरफ्तार, 11.30 लाख रुपये बरामद

फरीदाबाद-:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 12 अप्रैल को हुई 12 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने मामले के चौथे आरोपी रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 11.30 लाख रुपये और एक बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस...

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए हरियाणा सरकार का फोकस तेज, 91 एसटीपी से हो रहा जलशोधन

चंडीगढ़, 24 अप्रैल -:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लक्ष्य की दिशा में तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 2027 तक यह सुनिश्चित करने का प्रयास है कि नदी में बिना उपचारित पानी न जाए।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.