/ Oct 14, 2026

राहुल गांधी के बयान पर अनुराग ठाकुर का पलटवार: भारत विरोध करना उनकी फितरत में शामिल

Mandi,4 October-पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। मंडी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ठाकुर ने कहा कि विदेश दौरे पर भारत और आरएसएस के खिलाफ बयान देना राहुल गांधी की आदत बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑपरेशन सिंदूर और एयर स्ट्राइक के दौरान भी राहुल गांधी पाकिस्तान का पक्ष लेते दिखाई दिए।अनुराग ठाकुर ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी है कि राहुल गांधी को हर जगह भारत का विरोध करना ज़रूरी लगता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रति झुकाव के चलते राहुल गांधी अब तक 90 चुनाव हार चुके हैं और आगामी बिहार चुनाव में भी हार निश्चित है।

हिमाचल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए ठाकुर ने प्रदेश सरकार के “वोट चोर, गद्दी छोड़” अभियान को ढोंग बताया। उन्होंने कांग्रेस को “वायदे चोर” की संज्ञा दी और कहा कि कांग्रेस ने जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया, बल्कि संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करना ही इसका एजेंडा बन चुका है।हिमाचल की राजनीति में उनकी सक्रिय भूमिका को लेकर चल रही चर्चाओं पर अनुराग ठाकुर ने स्पष्ट किया कि वे भाजपा के साधारण कार्यकर्ता के तौर पर कार्य कर रहे हैं और इस तरह की अटकलों पर विराम लगाने की ज़रूरत है।इसके साथ ही प्रदेश को केंद्र सरकार से मिली 843 करोड़ रुपये की अतिरिक्त डिवोल्यूशन किश्त को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार किया। ठाकुर ने कहा कि केंद्र लगातार हिमाचल को हजारों करोड़ रुपये दे रहा है, लेकिन कांग्रेस नेता आभार व्यक्त करने के बजाय जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश करते रहते हैं।मंडी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों ने आईआईटी चौक पर अनुराग ठाकुर का भव्य स्वागत किया। इसके बाद वे सर्किट हाउस पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.