भावना,कैथल(TSN): राम मंदिर का आंदोलन 500 साल चला, हम नारे लगाए करते थे “राम मंदिर रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे”। हम आज खुश हैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सकारात्मक प्रयास कोर्ट के निर्णय से आज भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो चुका हैं। यह बात कैथल के समाजसेवी रवि भूषण गर्ग ने मीडिया से बातचीत के दौरान कही। भूषण ने बताया कि जनवरी महीने में इसका श्री गणेश होगा और आम जनता के लिए राम मंदिर खोला जाएगा, जिसको लेकर पूरे देश के साथ कैथल जिले में भी खुशी की लहर हैं।
उन्होंने बताया कि हमारी ओर से यह मांग की गई थी अयोध्या समिति से वहां 18 स्थान तय किए गए हैं जहां पर भव्य भंडारों का आयोजन किया जाएगा। इन 18 स्थान में से एक स्थान कैथल के लिए भी बनाया गया हैं जहां पर कैथल से राम भक्त चलकर अयोध्या निर्धारित स्थान पर भंडारे का आयोजन करेंगे।
भूषण ने बताया कि 1990 की यादें हैं जब हम अयोध्या के लिए निकले तो हम गोंडा स्टेशन पर गए , 178 किलोमीटर की पैदल यात्रा गोंडा स्टेशन से अयोध्या तक हमने की और सरयू नदी के तट पर हम पहुंचे। हम वहां देखते हैं कि वहां गोलियां चल रही हैं, रामभक्तों की बड़ी संख्या वहां नारे लगा रही हैं रामलला हम आ गए दर्शन तेरे पा गए।
