महिला आयोग की बेहतरीन पहल,स्कूली छात्राओं को साइबर क्राइम बचाव के बताए गए तरीके

भावना,पंचकूला(TSN): आज के समय में जहां सोशल मीडिया के इस्तेमाल का चलन अधिक बढ़ गया हैं। वहीं साइबर क्राइम से जुड़े मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। साइबर अप+राधी आए दिन लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ज्यादातर युवतियां भी साइबर क्राइम का शिकार हो रही हैं ऐसे में स्कूली स्तर पर शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाने का जिम्मा हरियाणा महिला आयोग ने उठाया हैं। पंचकूला के स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाने के लिए हरियाणा महिला आयोग की ओर से  साइबर सुरक्षा में लड़कियों को सशक्त’ करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को किया गया।
 हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्षा रेणु भाटिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ पंचकूला के सेक्टर 15 स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से  किया। इसमें विद्यालय की लगभग 1500 छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्षा रेणु भाटिया ने कहा कि जिस ज़िले में एसीपी हैं, वहां उनके नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा हैं।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जींद के विद्यालय में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ व दुर्व्यवहार का मामला आया था, ऐसी घटनाएं दोबारा से न हो ओर उन पर अंकुश लगाया जा सके, इसलिए इस कार्यक्रम को किया जा रहा हैं। छात्राएं अपनी बात व समस्या को आसानी से बता पाएं इसलिए उनसे वन टू वन कांटेक्ट रखा जाएगा, जिससे कि वे डर के चलते अपनी शिक्षा न छोड़े ओर उनके आत्मविश्वास को हौंसला दिया जा सके, जिससे कि वे आत्म हत्या जैसे कदम न उठाएं।
इस मुहिम में जिला शिक्षा अधिकारी को हर जिले में होने वाले कार्यक्रमों के साथ जोड़ा जा रहा है जिससे शिक्षकगण तक भी संदेश जाए कि कोई गलत काम न करें उसके लिए उन्हें सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मनोविज्ञान काउंसलरों की गिनती जो हरियाणा में 16  है , को बढ़ाने की भी मांग रखेंगे। मनोविज्ञान काउंसलरों का भी प्रशिक्षित करवा कर उनकी सेवाएं ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यालय तक ही सीमित नहीं रहेगा बल्कि हर उस महिला के लिए जो अलग अलग स्थानों पर कार्यरत हैं उन तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी पंचकूला सतपाल कौशिक, विद्यालय की प्रधानाचार्या बलजिंदर कौर सहित विद्यालय एवं महिला आयोग का स्टाफ मौजूद रहा।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांग्रेस में अनुशासन पर सख्ती, सोशल मीडिया बयानबाजी पर होगी कार्रवाई

शिमला,संजू- :हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के बीच पार्टी नेतृत्व ने अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपनाया है।इसी कड़ी में मंगलवार को शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राजीव भवन में अनुशासन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने की। बैठक के...

कुुत्ते के बच्चे को उठाकर पेड़ पर चढ़ गया बंदर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मंडी/धर्मवीर-:बंदर ने कुत्ते के बच्चे को उठाया और पेड़ पर चढ़ गया। हैरानी यह रही कि कुत्ते का बच्चा बंदर के साथ ऐसे चिपका रहा जैसे बंदर का बच्चा अपनी मां के साथ चिपका रहता है।यह सारा घटनाक्रम किसी ने कैमरे में रिकार्ड कर दिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो...

नीट पेपर लीक दुर्भाग्यपूर्ण, भविष्य में रोकथाम के लिए मजबूत व्यवस्था जरूरी : शिक्षा

शिमला,संजू-:देशभर में चर्चा का विषय बने नीट पेपर लीक मामले पर हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मजबूत और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली विकसित करना समय की आवश्यकता है। रोहित ठाकुर ने कहा...

नॉर्वे-हिमाचल सहयोग को नई दिशा, मुख्यमंत्री ने निवेश और तकनीकी साझेदारी का दिया आमंत्रण

शिमला-:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश और नॉर्वे के बीच सतत विकास,पर्यावरण संरक्षण तथा आधुनिक अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत बनाने पर बल दिया है।उन्होंने कहा कि दोनों क्षेत्रों की भौगोलिक और पर्यावरणीय चुनौतियां समान हैं,इसलिए आपसी साझेदारी से ऐसे नवाचार विकसित किए जा सकते हैं जो पर्वतीय क्षेत्रों के लिए...

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सम्मानित किए 600 मेधावी छात्र छात्राएं

अमृतसर -अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी द्वारा बीबीके डीएवी महाविद्यालय, अमृतसर में भव्य “प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें भविष्य में और बेहतर उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में 20 विद्यालयों के 600 से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.