CM सुक्खू के हाथ की कठपुतली बने विधानसभा अध्यक्ष, केवल कुर्सी बचाने में जुटी है प्रदेश सरकार-जयराम

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- आपातकाल की 50वीं बरसी पर भाजपा ने प्रदेश भर में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.  इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में 50 वर्ष पहले घटी एक घटना को याद किया जा रहा है. देश की युवा पीढ़ी जान सके की भारत के लोकतंत्र में इस तरह की घटना घटी इसको लेकर भाजपा ने प्रदेश भर में कार्यक्रम किए. क़रीब डेढ़ लाख लोगों को जेल की सलाह को पीछे डाल दिया गया था. आधी रात में तत्कालीन प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को बाधित किया और आपतकाल की घोषणा की गई. प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का चुनाव रद्द हुआ ऐसे में  देश में आपातकाल लगा दिया गया. जनता ने इसका जवाब कांग्रेस को दिया भी और 1977 के चुनाव में देश की सत्ता से कांग्रेस को बाहर कर दिया.
प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई
जयराम ठाकुर ने कहा कि  हालिया लोकसभा चुनाव में  कांग्रेस के लोग संविधान के खतरे में होने की बात कहते रहे, मगर इसके बावजूद नरेंद्र मोदी तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले दूसरे व्यक्ति बने. संसद में सदस्यों की शपथ ग्रहण में कांग्रेस के लोग संविधान की प्रतियां दिखाते दिखे. कांग्रेस ने 90 बार धारा 356 का प्रयोग किया. हालिया लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा में से 61 सीटों पर कांग्रेस की हार हुई. प्रदेश में सरकार केवल कुर्सी बचाने में जुटी हुई है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राजनिति में परिवार से किसी के आने से इन्कार करते रहे. अगले दिन मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी को टिकट दे दिया गया, जबकि खास तौर पर कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री की सहमति के बिना टिकट नहीं मिलता. वहीं  प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है बिलासपुर में न्यायालय के बाहर  बाहर से आएगा गुं*डों दिनदहाड़े गो*लीयां चला दी.
BJP के 9 विधायकों की सदस्यता जाने वाले बयान पर कहा ये  
वहीं कांग्रेस की ओर से भाजपा के 9 विधायकों की सदस्यता जाने वाले बयान पर जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधनसभा में नियमों की पूरी तरह से धज्जियां उड़ा दी गई. उन्होंने कहा कि पेपर उछालने के लिए कभी किसी को सदन से सदस्यता समाप्त नहीं की गई. जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष सीएम सुक्खू के हाथों की कठपुतली बनकर रह गए हैं. कांग्रेस के बागी नेता और पूर्व निर्दलीय विधायकों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष के दिए गए बयान पर जयराम ठाकुर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह की भाषा विधानसभा अध्यक्ष को शोभा नहीं देती.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

गांव टूसे में धार्मिक कार्यक्रम, डॉ. डीपी खोसला ने भाजपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

रायकोट | रायकोट विधानसभा क्षेत्र के सुधार सर्कल के गांव टूसे में रविवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सरदार परमजीत सिंह टूसे की ओर से करवाया गया। कार्यक्रम के बाद सुधार सर्कल भाजपा की बैठक भी आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता सर्कल अध्यक्ष मनोज गोयल और उपाध्यक्ष बालकिशन गर्ग ने की। बैठक...

करनाल पहुंचे बाबा रामदेव: बोले—वन नेशन, वन एजुकेशन और वन इलेक्शन जरूरी

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल पहुंचे योगगुरु बाबा रामदेव ने रविवार को शिक्षा व्यवस्था, भारतीय संस्कृति, चुनाव प्रणाली और देश में चल रहे विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। गुरुकुल में नए भवनों के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए बाबा रामदेव ने कहा कि देश को शिक्षा, चिकित्सा, भाषा और वैचारिक गुलामी से बाहर निकालने...

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘खटाखट’ नहीं, खटारा मॉडल देकर चले गए

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला के एक निजी होटल में भाजपा संगठनात्मक जिला कांगड़ा के पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, धर्मशाला के पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, नगरोटा के पूर्व विधायक अरूण मेहरा सहित भाजपा...

वंदे मातरम् के सम्मान पर अडिग भाजपा, जयराम बोले- जरूरत पड़ी, तो हाईकोर्ट जाएंगे

शिमला,संजू-:राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के मुद्दे पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सियासी टकराव के बीच भाजपा विधायक दल ने रविवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर कांग्रेस के खिलाफ जवाबी धरना दिया।नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने करीब डेढ़ घंटे तक चले धरने में...

त्योहारों से पहले महंगाई की मार, मिठाइयों के दाम बढ़ने की आशंका

अंबाला-त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही महंगाई ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाली चीनी, घी और ड्राई फ्रूट के दाम बढ़ने से मिठाई कारोबारियों की लागत बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि कच्चे माल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर अब...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.