किसान आंदोलन पार्ट 2 का हिस्सा बन रहे किसानों के लिए बुरी खबर ! पढ़ें पूरी खबर

अंबाला- किसान आंदोलन पार्ट 2 में हिस्सा लेने वाले युवा किसानों के लिए हरियाणा सरकार बड़ी मुश्किल खड़ी करने वाली है । युवा किसान जो शंभू बॉर्डर पर बॉर्डर की तरफ बढ़ रहे हैं या किसी भी तरह का उपद्रव मचाते कैमरे में कैद हो गए उनकी पहचान के बाद उनके पासपोर्ट और वीज़ा रद्द करने की तैयारी की जा रही है । बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस द्वारा लगाये गए बड़े बड़े आईपीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरों से हर चेहरे को क़ैद कर उसका रिकॉर्ड पासपोर्ट ऑफिस में भेजने की तैयारी कर रहे हैं । हरियाणा पुलिस भारतीय एंबेसी में उपद्रव मचाने वाले ऐसे सभी लोगों की फोटो भेज रही है ताकि इनके पासपोर्ट और वीज़ा रद्द होने के साथ साथ इनकी पहचान हो सके ।

बैरिकेट्स तोड़ते या सरकारी संपत्ति को नुक्सान पहुंचाते नजर आए ऐसे किसानों के लिए अंबाला पुलिस का सख्त कदम

शंभू बॉर्डर पर जो किसान दिल्ली कूच को लेकर जोश में पुलिस द्वारा रखे गए बैरिकेट्स तोड़ते या सरकारी संपत्ति को नुक्सान पहुंचाते नजर आए ऐसे किसानों के लिए अंबाला पुलिस अब सख्त कदम उठाने जा रही है। अंबाला पुलिस ने ऐसे कई किसानों की फोटो मिडिया से सांझी की जो बॉर्डर पर उपद्रव करते दिखाई दे रहे हैं। एक नहीं दो नहीं तीन ऐसी कई फोटो पुलिस ने सांझी की है जिनको अंबाला पुलिस पासपोर्ट कार्यालय के साथ साथ , मिनिस्ट्री आफ होम एफेयर और भारतीय एम्बेसी से सांझा करने जा रही है ताकी इनके पासपोर्ट और वीजा रद्द किये जा सकें। पुलिस ने शंभु बॉर्डर पर लगे है क्वालिटी पीटीटी सीसीटीवी कैमरों ड्रोन से ऐसी तस्वीरों को निकलना शुरू कर दिया है। अंबाला पुलिस के डीएसपी जोगिन्दर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की इन तस्वीरों को वो पासपोर्ट ऑफिस के साथ साथ , मिनिस्ट्री ऑफ़ होम अफेयर और भारतीय एम्बेसी में भेजेंगे ताकि पहचाने गए इन युवकों के पासपोर्ट और वीजा रद्द हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पंजोखड़ा साहिब विवाद में कुमारी शैलजा का सरकार पर हमला, बोलीं—सिख समुदाय की बात सुनती सरकार तो टकराव की नौबत नहीं आती

अंबाला-:अंबाला के पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा रविवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने विवाद में घायल सुरेंद्र सिंह से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गुरुद्वारा साहिब में कुमारी शैलजा ने सिख संगत से बातचीत...

96 की उम्र में भी बीन की धुन से लोककला को जिंदा रख रहे हवा सिंह नाथ

पलवल,सुन्दर,कुंडू-:पलवल के गांव रजोलका निवासी 96 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय बीन वादक हवा सिंह नाथ को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी उन्हें बधाई दी है। हवा सिंह नाथ को इससे पहले...

करनाल में बुलेट पर सवार होकर निकले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हाथ में तिरंगा लेकर दिया देशभक्ति का संदेश

राकेश कुमार शर्मा|करनाल-:करनाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रेम नगर स्थित अपने आवास से यात्रा की अगुवाई की।वह बुलेट पर सवार होकर हाथ में तिरंगा लेकर शहर की सड़कों से निकले।बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बुलेट चलाई,जबकि मनोहर...

अटल जी की पुण्यतिथि पर सुक्खू-जयराम ने दी श्रद्धांजलि, भ्रष्टाचार और पेपर लीक पर भी बोले

शिमला,संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान शिमला नगर निगम के महापौर,उप महापौर,पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने अटल...

शहीद सुखदेव की जन्मस्थली पर दूसरे दिन भी जारी रही क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल

लुधियाना-:शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थली पर क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही।शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट के आहवान पर वीरवार को ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शहीद के वंशज अशोक थापर, त्रिभूवन थापर, जयंत पुरी, प्रगट सिंह व पाली सहजपाल प्रात: 9 बजे से शाम 6 हजे तक दूसरे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.