नालागढ़ : जगत सिंह ( TSN)- बद्दी के झाडमाजरी की निजी फैक्ट्री में हुए भीषण अग्नि*कांड के 12 दिन बीत जाने के बाद अभी भी तीन मजदूर गायब है. इस अग्नि*कांड में सात लोगों की अब तक मौ*त हो चुकी है, लापता बच्चों की तलाश में उनके परिजन सुबह से ही फैक्ट्री के बाहर आ जाते हैं. परिजन सारा दिन सर्च ऑपरेशन देखने के बाद देर रात को अपने घर मायूस होकर वापस लौट जाते हैं. इन परिजनों ने सरकार और प्रशासन से जल्द उनके बच्चों को ढूंढने की गुहार लगाई है.
लापता मजदूरों के परिजन माँग कर रहे हैं कि जो दो श*व अन्य बरामद हुए हैं उनके डीएनए टेस्ट किए जाएं और उनके टेस्ट के साथ उन्हें मैच करके चेक किया जाए ताकि पता लग सके कि यह श*व किनके बच्चों के हैं क्योंकि अग्नि*कांड में बुरी तरह से यह श*व जले हुए मिले हैं, जिन्हें पहचान पाना बहुत मुश्किल है. लापता तीन मजदूरों के परिजन सरकार और प्रशासन से जल्द उन्हें ढूंढने की गुहार लगा रहे हैं।
