अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN) – अपनी मांगो को लेकर किसानों ने दिल्ली का रुख किया है, वहीं पुलिस प्रशासन बॉर्डर एरिया पर डटे हैं. किसानों को बॉर्डर पर रोकने की कोशिश की जा रही है, लेकिन शंभू बॉर्डर पर हालात बिगड़ रहे हैं. यहां रुक-रुक कर आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं.
करीब 300 मीटर तक पीछे हटाया किसानों को
किसानों को करीब 300 मीटर तक पीछे हटाया जा चुका है, लेकिन प्रदर्शनकारी उसके बावजूद दिल्ली में घुसने के लिए अड़े हुए हैं. यहां तक की अब किसान अपने साथ जेसीबी को भी ला रहे हैं ताकि जो बॉर्डर पर बैरिकेट्स बनाए गए हैं उनको तोड़ने के लिए किस जेसीबी ला रहे हैं. किसान और पुलिस इस वक्त बिलकुल आमने-सामने आ चुके हैं हालांकि शंभू बॉर्डर के साथ-साथ अब हरियाणा के अन्य बॉर्डर पर पुलिस ने पूरी तरह से नाकेबंदी की है. कल 14 बॉर्डर है जिस पर अपूर्ण रूप से सुरक्षा बंदोबस्त कर दिए गए हैं ताकि किसानों को हरियाणा में एंटर न करने दिया जाए, लेकिन किसान अपनी बात केंद्र सरकार तक पहुंचाने के लिए दिल्ली पहुंचने के लिए आमदार हो गए हैं. वहीं पुलिस प्रशासन किसानों को रोकने के लिए ड्रोन से भी आंसू गैस के गोले लगातार छोड़ रहा है ताकि किसानों को बॉर्डर आने से हर हालत में रोका जाए.
