बिलासपुर,सुभाष ठाकुर(TSN)-होली के दिन बिलासपुर में हुए हमले के दौरान बहादुरी दिखाने वाले जिला पुलिस बिलासपुर के कांस्टेबल संजीव कुमार (नं. 185) को पुलिस अधीक्षक(सुरक्षा)भूपिंदर सिंह नेगी,आईपीएस द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है।इस दौरान कांस्टेबल संजीव कुमार ने जान की परवाह किए बिना अपराधियों का डटकर सामना किया।यह घटना बंबर ठाकुर पर हुए हमले से जुड़ी थी.
संजीव कुमार ने अपराधियों का डटकर किया मुकाबला
एसपी भूपिंदर सिंह नेगी ने पत्र में लिखा कि संजीव कुमार का साहस,निडरता और बलिदान की भावना न केवल हिमाचल पुलिस बल्कि पूरे राज्य के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने संजीव कुमार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और आशा जताई कि वह भविष्य में भी इसी निष्ठा से अपनी ड्यूटी निभाते रहेंगे।
गोलीकांड में घायल पूर्व विधायक के पीएसओ संजीव कुमार का ये कहना
बिलासपुर में होली के दिन हुए गोलीकांड में घायल पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के पीएसओ संजीव कुमार का कहना है कि वह अपने विभाग का नाम खराब नहीं कर सकते। उनका पहला कर्तव्य था अपने साहब को बचाना। वह चाहते तो हमलावरों को मार सकते थे,लेकिन उन्हें पहले साहब को बचाना था। यदि वह पूर्व विधायक बंबर ठाकुर को कवर न करते तो उन्हें गोलियां लग सकती थी।यदि ऐसा होता तो वह खुद को कभी माफ नहीं कर पाते।उन्होंने बताया कि उन्हें गोलियां लगने के बाद उनकी आंखों के आगे अंधेरा सा छा गया था।जिसकी वजह से उनका निशाना सही नहीं लग पाया।
