Gurugram, 21 January-:अगर आप रोज़ाना दिल्ली और गुरुग्राम के बीच यात्रा करते हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। गुरुग्राम पुलिस ने कुछ वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगा दी है। दूसरे जिलों और राज्यों से आने वाले वाहनों को अब निर्धारित वैकल्पिक रूट का इस्तेमाल करना होगा।
राजेश मोहन, डीसीपी ट्रैफिक, गुरुग्राम:
“हमने वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक रूट तय किए हैं ताकि यातायात सुचारू रूप से चले।”गणतंत्र दिवस की तैयारियों के तहत दिल्ली में परेड की रिहर्सल चल रही है। दिल्ली पुलिस ने भारी और कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इसे देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने भी रूट डायवर्जन लागू किया है।यह डायवर्जन 22 जनवरी की शाम 5 बजे से शुरू होगा और 23 जनवरी तक रहेगा। इसके बाद यह 25 जनवरी की शाम से शुरू होकर 26 जनवरी की दोपहर तक जारी रहेगा।
डीसीपी राजेश मोहन के अनुसार, भारी और कमर्शियल वाहनों को गुरुग्राम में प्रवेश नहीं मिलेगा। ऐसे वाहनों को उत्तर प्रदेश, पानीपत और चंडीगढ़ की तरफ जाते समय पचगांव चौक से केएमपी एक्सप्रेसवे का उपयोग करना होगा। इसी तरह, रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद और राजस्थान की तरफ जाने वाले वाहन भी यही रूट अपनाए ।डीसीपी राजेश मोहन ने बताया कि 26 जनवरी की दोपहर के बाद, गणतंत्र दिवस कार्यक्रम समाप्त होने के बाद, यातायात व्यवस्था सामान्य हो जाएगी। वाहन चालक रूट डायवर्जन का पालन करें ताकि ट्रैफिक बाधित न हो।
