Kurukshetra, 21 January-:कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन अभियान चल रहा है, जिसके तहत हरियाणा और उत्तराखंड के जिला अध्यक्षों के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। यह शिविर 13 जनवरी से 22 जनवरी तक चलेगा। आज राहुल गांधी जिला अध्यक्षों को प्रशिक्षण देने के लिए कुरुक्षेत्र पहुंचे।
राहुल गांधी पहले अंबाला हवाई अड्डे पर पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से कुरुक्षेत्र पहुँचे। उनके स्वागत के लिए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राव नरबीर सिंह, कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला सहित हरियाणा कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।प्रशिक्षण शिविर में हरियाणा और केंद्र से पार्टी के वरिष्ठ नेता और विशेषज्ञ जिला अध्यक्षों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसमें पार्टी की नीतियों, संगठन विस्तार, लोगों को पार्टी से जोड़ने और पार्टी को मजबूत बनाने के तरीकों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया जा रहा है।सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने दो डीएसपी, छह इंस्पेक्टर और सैकड़ों जवान कार्यक्रम स्थल पर तैनात किए हैं। केवल कुछ वरिष्ठ नेताओं को ही कार्यक्रम स्थल में जाने की अनुमति है।
