शाहबाद- नेशनल हाईवे 44 पर प्रशासन के द्वारा किसान आंदोलन के चलते कई लेयर की बेरीकेटिंग हुई थी। बिते दिनों शाहाबाद में दिल्ली से चंडीगढ़ रास्ते को प्रशासन के द्वारा खोल दिया गया था और अब अंबाला से दिल्ली वाले रास्ते को भी आज प्रशासन के द्वारा पूर्ण रूप से खोल दिया गया और आवागमन शुरू कर दिया गया है। ट्रैफिक इंचार्ज सुखदेव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल हाईवे 44 को शाहबाद में पूर्ण रूप से खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि अंबाला व सहा की तरफ से आने वाले यात्री दिल्ली के लिए शाहाबाद से जा सकते हैं और और दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले यात्री शाहाबाद से सहा की तरफ जा सकते हैं।
ट्रैफिक प्रभारी- सुखदेव सिंह
