/ Jun 13, 2026

Parineeti-Raghav की सामने आई शादी की खूबसूरत तस्वीरें, अभिनेत्री ने अपने Wedding दुपट्टे पर लिखवाया खास नाम

उदयपुर (एकता): बॉलीवुड अभिनेत्री Parineeti Chopra और आम आदमी पार्टी के सांसद Raghav Chadha की शादी पर सबकी नजरें टिकी हुई थी। आखिरकार दोनों कपल की शादी की कई तस्वीरें सामने आई, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रहे हैं। परिणीति चोपड़ा ने पेस्टल रंग का लहंगा पहना हुआ है। खास बात यह है कि मनीष मल्होत्रा ने परिणीति चोपड़ा का पूरा वेडिंग लुक डिजाइन किया था। अभिनेत्री ने अपने Wedding दुपट्टे पर खास नाम लिखवाया। जिस पर हर किसी की नजरें टिकी हुई थी।

मीडिया सूत्रों के अनुसार दोनों कपल की शादी 27 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में हुई। यहां दोनों ने सात फेरे लिए। उनकी शादी एक रॉयल अंदाज में हुई। हालांकि उनकी शादी की फोटोज से पहले ही रिसेप्शन की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें कपल कैमरे को पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। मगर इस दौरान जहां शादी के बाद लोगों की निगाहें मंगलसूत्र के डिजाइन पर होती हैं लेकिन परिणीति के मंगलसूत्र की झलक अभी सामने नहीं आई।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @parineetichopra

दुल्हन ने अपनी चुनरी पर लिखवाया ये खास नाम

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में बॉलीवुड सहित राजनीतिक जगत की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। जिनमें सानिया मिर्जा, मधु चोपड़ा, हरभजन सिंह, सीएम अरविन्द केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान सहित कई सितारे पहुंचीे। वहीं दूसरी ओर परिणीति चोपड़ा ने शादी में न्यूड मेकअप किया हुआ था, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। अपने इस लुक के साथ उन्होंने अपने गले में दुपट्टा ओढ़ने के साथ-साथ, अपने सिर पर भी एक लंबी चुनरी ओढ़ी। सिंपल प्लेन दुपट्टे पर साइड में गोल्डन रंग से वर्क किया हुआ था। उन्होंने जो चुनरी ओढ़ी थी, उस पर अपने पति राघव चड्ढा का नाम लिखवाया हुआ था। हर किसी की नजर उनकी चुनरी पर ही टिकी हुई थी। वेडिंग आउटफिट के साथ उनका चूड़ा और कलीरा भी खास था।

नाव से बारात लेकर आए थे दूल्हे राजा राघव

यह शादी सबके लिए काफी खास थी। हर किसी ने इन पलों को काफी यादगार बनाया। वहीं अपनी दुल्हनिया को लेने राघव घोड़ी चढ़कर नहीं, बल्कि शाही नाव में सवार होकर गए थे। सारी तैयारियां जोरों-शोरों से की गईं।

रिसेप्शन लुक भी हुआ वायरल

इससे पहले राघव और परिणिती का रिसेप्शन लुक वायरल हुआ था। जिसमें परिणीति ने सिंपल लाइट पीच कलर की ट्रांसपेरेंट साड़ी पहनी हुई थी। दोनों कपल काफी अच्छे दिख रहे थे। राघव ने ब्लैक टक्सीडो पहना हुआ था।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में चोरी करने वाले दो गैंग पकड़े, 24 वारदातों का खुलासा

करनाल,राकेश कुमार-:सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को निशाना बनाकर मिड-डे मील का सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं चोरी करने वाले दो संगठित गिरोहों का करनाल पुलिस ने पर्दाफाश किया है।सीआईए-3 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों और चोरी का सामान खरीदने वाले 2 कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों ने जिले के विभिन्न थाना...

भारत-अफगानिस्तान मैच के मद्देनजर TET अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 13 जून को धर्मशाला में आयोजित होने वाले भारत-अफगानिस्तान एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को देखते हुए टीईटी जून-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राजेश शर्मा ने कहा कि मैच के कारण धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का...

फरीदाबाद में सीवर टैंक में उतरे सफाई कर्मचारी की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

फरीदाबाद-:फरीदाबाद नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में है।सेक्टर-19 इलाके में सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक सफाई कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि निगम की शिकायत बंद करने के लिए दो कर्मचारी सीवर टैंक में उतरे थे।इनमें से...

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

शिमला,संजू-केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हिमाचल प्रदेश आगमन पर शिमला के पीटरहॉफ में भाजपा का विशेष स्वागत एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर भाजपा शिमला जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि नड्डा का प्रदेश दौरा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक होने के साथ...

हिमाचल में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट,14 जून से राहत के आसार

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन से पहले मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश,तेज हवाएं,गरज-चमक और ओलावृष्टि का दौर जारी है।मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।विभाग...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.