CM एकनाथ शिंदे के घर बॉलीवुड सितारों का लगा जमावड़ा, सलमान-शाहरुख का याराना देख फैंस हुए क्रेजी (तस्वीरें वायरल) 

मुंबई (एकता): एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। बता दें कि एकनाथ शिंदे के घर गणपति बप्पा की स्थापना हुई थी। जिसके चलते बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लग गया। इस मौके पर शाहरुख खान और सलमान खान को एक साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचे देख फैंस क्रेजी हो उठे। हालांकि दोनों ने एक साथ गणपति बप्पा के दर्शन किए और उनकी आरती उतारी।

मीडिया सूत्रों के अनुसार सलमान और शाहरुख ने एकनाथ शिंदे के साथ कई तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान उनकी वीडियो भी वायरल हो रही हैं। फैंस शाहरुख और सलमान का याराना देख काफी खुश नजर आए। बता दें कि बप्पा के दर्शन करने पहुंचे दोनों स्टार्स काफी कूल नजर आए।


इस अंदाज में नजर आए दोनों स्टार्स

सलमान ने मरून कुर्ता और काला पजामा पहना हुआ था, वहीं शाहरुख ने ब्लू कुर्ता और पठानी सलवार पहनी हुई थी। जानकारी के मुताबिक सभी बस उनकी ही तारीफ करते नजर आ रहे थे। फैंस का कहना है आज के समय में देश को ऐसी ही एकता की जरूरत है। काफी यूजर्स ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, ‘इन खान की वजह से ही आज बॉलीवुड जिंदा है।’ हर किसी ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी।

जगह-जगह गणपति बप्पा के दर्शन के पंडाल सजाए गए। एकनाथ शिंदे ने अपने निवास स्थान पर गणपति बप्पा की स्थापना की। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए। शाहरुख खान अपने मैनेजर के साथ पहुंचे थे, इनका मुख्यमंत्री ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर ‘अनुपमा’ की रुपाली गांगुली भी नजर आईं। इस मौके पर गणपति दर्शन की काफी तस्वीरें आई हैं, जिनमें कई सितारे पहुंचे हैं।


‘टाइगर 3’ में सलमान और शाहरुख खान एक साथ आएंगे नजर

जानकारी के मुताबिक सलमान की फिल्म ‘टाइगर 3’ में शाहरुख कैमियो करते नजर आएंगे। बात दें कि यह फिल्म 10 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। इस समय शाहरुख अपनी लेटेस्ट रिलीज ‘जवान’ के कारण सुर्खियों में हैं। हर तरफ शाहरुख के नाम का ही डंका बज रहा है। हालांकि इससे पहले दोनों की जोड़ी ‘टाइगर वर्सेस पठान’ में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग मार्च 2024 से होगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दूध कारोबार बंद रखने के आह्वान के बीच फरीदाबाद में सप्लाई सामान्य

फरीदाबाद-:हरियाणा में दूध की खरीद-बिक्री और सप्लाई बंद रखने के आह्वान के बीच फरीदाबाद से राहत की खबर है। सिरसा में हुई महापंचायत के बाद 1 से 3 अक्टूबर तक दूध का कारोबार बंद रखने की अपील की गई है। इसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में दूध की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है।...

एनएच पर स्टंट और रील्स का जुनून पड़ा भारी, 35 हजार का चालान और दो वाहन जब्त

पलवल-:राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्टंटबाजी और हुड़दंग कर सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाना युवकों को भारी पड़ गया। पलवल जिला पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 35 हजार रुपये का चालान किया है। साथ ही स्टंटबाजी में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो और बलेनो कार को जब्त...

BSNL के 26 साल: कांगड़ा-चंबा की 300 पंचायतें फाइबर नेटवर्क से जुड़ीं, मणिमहेश यात्रा में धनछो तक पहुंचा नेटवर्क

राहुल चावला,धर्मशाला-:भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर धर्मशाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान कांगड़ा एवं चंबा जिले के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. विपिन कुमार मौर्या ने BSNL की ओर से दोनों जिलों में दूरसंचार और डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर किए जा रहे कार्यों और...

86 की उम्र में भी शांडिल के सियासी सफर पर सस्पेंस, चुनावी मैदान में उतरने का फैसला आलाकमान पर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. धनीराम शांडिल 86 वर्ष की उम्र में भी सक्रिय राजनीति में बने रहने के संकेत दे रहे हैं।अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर शिमला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शांडिल ने वृद्धजनों को शुभकामनाएं दीं और अपनी ऊर्जा को लेकर भी...

राष्ट्रपति दौरे को लेकर नैना देवी मंदिर में बदली व्यवस्था, सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक दर्शन बंद

बिलासपुर,सुभाष-:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित बिलासपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा,यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।राष्ट्रपति छह अक्टूबर को श्री नैना देवी जी मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगी।उनके दौरे को देखते हुए मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई गई है।उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.