दिल्ली (एकता): मनचाही नौकरी पाना हर किसी का सपना होता है, जिसके लिए मन लगाकर काम करने के लिए साथ ही कड़ी मेहनत भी करते हैं। अब 51,000 से ज्यादा कर्मियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 नवंबर को सरकारी नौकरी देंगे। सूत्रों के अनुसार यह रोजगार मेला देशभर में 37 जगहों पर आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर मोदी शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कर्मियों को अपॉइंटमेंट लेटर बांटेंगे। गौरतलब है कि कई रोजगार मेले के जरिए प्रधानमंत्री कई लाख लोगों को सरकारी नौकरी दे चुके हैं। केंद्र सरकार के विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों/केन्द्र- शासित प्रदेशों में रिक्रूटमेंट किए जा रहे हैं। देश भर से चुने गए नए कर्मचारी सरकार के गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ लेबर मिनिस्ट्री, रोजगार मंत्रालय सहित अलग-अलग मंत्रालयों और सरकारी डिपार्टमेंट में योगदान करेंगे।
रिक्रूटर्स को ऑनलाइन ट्रेनिंग भी मिलेगी
जानकारी के मुताबिक आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर ‘कहीं भी किसी भी डिवाइस पर’ के लर्निंग फॉरमेट में 800 से ज्यादा ई-लर्निंग कोर्सेस मुहैया कराए गए हैं। अब इन ताजा नियुक्ति वाले कर्मियों को खुद को ट्रेनिंग देने का सुनहरा मौका मिलेगा।
युवाओं को नौकरियां देने के विजन में मिलेगी मदद
ये रोजगार मेला प्रधानमंत्री की रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम है। इसमें युवाओं को नौकरियां देने के विजन में मदद मिलेगी।
तेलंगाना में कल विधानसभा चुनाव
बता दें कि तेलंगाना में गुरुवार यानि 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव भी हैं। इससे पहले 15 नवंबर 2023 को पीएम किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त का आवंटन किया गया। खास बात यह है कि कई किसानों को करीब 18,000 करोड़ रुपए की सहायता राशि मुहैया करवाई गई।
