/ Oct 02, 2026

Tata Motors के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, जल्द महंगी होगी ये गाड़ियां, जानें कितने फीसदी बढ़ेंगे दाम

दिल्ली (एकता): Tata Motors इंडियन कार बाजार में बेहद भरोसेमंद ब्रांड है। हालांकि टाटा की कम कीमत वाली मिड सेगमेंट गाड़ियों की हमेशा हाई डिमांड रही है। जो लोग टाटा मोटर्स की गाड़ियां खरीदने की चाह रहे हैं तो उन ग्राहकों को झटका मिलने वाला है। हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि टाटा मोटर्स ने अपने कमर्शियल व्हीकल्स के दामों में इजाफा करने का फैसला किया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार टाटा मोटर्स की कई गाड़ियां जल्द ही महंगी होने जा रही है। बता दें कि इन व्हीकल्स के दामों में 3 % का इजाफा किया जाएगा। खास बात यह है कि टाटा मोटर्स की गाड़ियों की नई कीमतें एक अक्टूबर, 2023 से लागू हो जाएंगी।

जानिए टाटा मोटर्स की वृद्धि की वजह

सूत्रों के मुताबिक कंपनी के Production Cost में हुई बढ़ोतरी के असर को कम करने के लिए Tata Motors के कमर्शियल व्हीकल्स महंगे किए जा रहे हैं। इसी साल उन्होंने 1 अप्रैल से भी कमर्शियल व्हीकल्स की कीमतों में 5% तक की बढ़ोतरी लागू की थी। अब यह तीसरी Growth है। बता दें कि इससे पहले जनवरी में 1.2 फीसदी का इजाफा अपने वाहनों में किया था।

अप्रैल में लागू हुए थे यह नियम

खास बात यह है कि भारत में 1 अप्रैल 2023 से भारत स्टेज 6 के नियम लागू हुए थे। जैसे कि रियल टाइम ड्राइविंग एमिशन की टेस्टिंग लागू की गई जिससे Automakers के लिए गाड़ियों का प्रोडक्शन करना महंगा हुआ।

जल्द आएगी नई टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक

टाटा की नई गाड़ियां जल्द दस्तक देने वाली है। बता दें कि टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक एसयूवी को सितंबर 2023 तक लॉन्च किया जाएगा। इसमें 30.2kWh और 40.5kWh का बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है। सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी है। मार्केट में जो नया मॉडल आएगा, वह नए डिजाइन के साथ आएगा।

टाटा की कौन कौन सी गाड़ी आती है?

जल्द लॉन्च होने वाली टाटा नेक्सन फ़ेसलिफ़्ट
टाटा नेक्सन
टाटा पंच
टाटा टियागो
टाटा अल्ट्रोज़
टाटा हैरियर
टाटा सफारी

टाटा मोटर्स क्या है

भारत में व्यावसायिक वाहन बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी टाटा मोटर्स है। इसका पुराना नाम टेल्को (टाटा इंजिनीयरिंग ऐंड लोकोमोटिव कंपनी लिमिटेड) था। इसकी उत्पादन इकाइयां भारत में जमशेदपुर (झारखंड), पुणे (महाराष्ट्र) और लखनऊ (उत्तर प्रदेश) सहित अन्य कई देशों में हैं। यह कंपनी मुख्य रूप से भारी एवं हल्के वाहनों का निर्माण करती है। इसने ब्रिटेन के प्रसिद्ध ब्रांडों जगुआर और लैंड रोवर को खरीद लिया है।

 

delhi.thesummernews.in

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर ने उठाया कर्मचारियों के एरियर का मुद्दा, बोले- सफाई कर्मियों के लंबित भुगतान भी हों समयबद्ध

शिमला-नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गांधी जयंती के अवसर पर शिमला के पूर्ण बस अड्डे में आयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने लोगों से घर से लेकर प्रदेश तक स्वच्छता को जनभागीदारी का हिस्सा बनाने का आह्वान किया और कर्मचारियों-पेंशनरों के लंबित वित्तीय देयों को लेकर प्रदेश सरकार से कार्रवाई की...

मंडियों में किसानों की समस्याओं को लेकर इनेलो का सरकार पर हमला,शनिवार से प्रदेशव्यापी दौरा देहात

पलवल-:फसल खरीद के सीजन के बीच किसानों की समस्याओं को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। पलवल में इनेलो नेताओं ने बैठक कर प्रदेशभर की मंडियों के दौरे को लेकर रणनीति तैयार की। पार्टी शनिवार से मंडियों का दौरा कर किसानों से सीधे उनकी समस्याएं जानेगी...

दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर विपुल गोयल का पलटवार,बोले-‘पहले अपने अंदर झांको,फिर CM सैनी पर सवाल उठाओ’

फरीदाबाद-:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लेकर दिए बयानों पर पलटवार किया है। फरीदाबाद के गांव बुढैना में संकल्प सेवा अभियान के दौरान पहुंचे विपुल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार जनता के हित में काम कर रहे हैं। उन्होंने दीपेंद्र...

मसीयाणा में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का हिस्सा भरभराकर गिरा, आठ मजदूर घायल

हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर जिले में मटौर-शिमला फोरलेन परियोजना के तहत मसीयाणा के पास हथली खड्ड पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा शुक्रवार को अचानक भरभराकर गिर गया।हादसे के समय पुल पर करीब आठ मजदूर काम कर रहे थे।पुल का हिस्सा गिरने से मजदूर लगभग 100 फीट नीचे खाई में जा गिरे,जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे में...

जांगलिक सड़क दस दिन में बहाल करने के निर्देश, पुल निर्माण को चार करोड़ अतिरिक्त

शिमला-मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान तांगणू-जांगलिक पंचायत क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने हाल में हुए भूस्खलन के कारण बाधित जांगलिक सड़क का निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया।मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जांगलिक सड़क को दस दिन के भीतर यातायात के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.