दिल्ली: ‘Bigg Boss ओटीटी 2′ के विनर और मशहूर यूट्यूबर Elvish Yadav की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बता दें कि उनके खिलाफ नोएडा में जहरीले सां#पों की त@स्करी करने और गैर कानूनी रूप से रेव पार्टी आयोजित करवाने का आरोप लगा है। हालांकि इस मामले में एल्विश ने इन आरोपों से साफ इंकार किया है। उन्होंने कहा कि यह सब झूठ है।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों पर कार्रवाई की है, जिसमें एल्विश का नाम भी शामिल है। 6 तस्करों को वन विभाग की टीम ने दबोचा है। आरोपियों के पास से 20 से 25 ML नशी$ला ज%हर भी बरामद किया गया। सेक्टर-51 सैफरन वेंडिंग विला में रेड मिलने की सूचना मिली। वन विभाग और पुलिस ने ज्वाइंट रेड की। वन विभाग ने वन जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मुकदमा दर्ज कराया।
गौरतलब है कि विनर के बाद एल्विश यादव ने काफी नामी हस्तियों से मुलाकात की। सभी ने उनको Bigg Boss ओटीटी 2′ में जीतने पर बधाई देकर सम्मानित भी किया।

